Samajwadi Party News : ग्रेटर नोएडा में शिवपाल यादव का ऐतिहासिक स्वागत, “संविधान की रक्षा और अखिलेश यादव को सीएम बनाने” का लिया संकल्प, पूर्व विधायक समीर भाटी के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा की धरती पर शुक्रवार को राजनीतिक माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव शहर पहुंचे। उनके स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ता परी चौक पर उमड़ पड़े और जोरदार नारेबाजी के साथ पार्टी की एकजुटता का परिचय दिया।
यह आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्थानीय से लेकर जिले भर के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने हिस्सा लिया। जगह-जगह फूल-मालाओं से लादकर शिवपाल यादव का अभिनंदन किया गया और पूरा माहौल “जय समाजवाद, जय अखिलेश” के नारों से गूंज उठा।
ग्रेटर नोएडा में शिवपाल यादव का यह भव्य स्वागत सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह एक राजनीतिक संदेश था।
यहाँ से साफ हो गया है कि –
समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।और जनता बदलाव के लिए आतुर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यह आयोजन निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति और ताकत को नया बल देगा।
कार्यकर्ताओं में जोश, स्वागत में दिखी उमंग
शिवपाल यादव जैसे ही ग्रेटर नोएडा पहुंचे, परी चौक का नजारा बदल गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गुलाब के फूलों से उनका स्वागत किया। जगह-जगह पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर लहराए गए।स्थानीय नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
यह स्वागत सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जोश का प्रतीक बना।
शिवपाल यादव का स्पष्ट संदेश
सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि –
“संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का दायित्व आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर है। जब तक पार्टी बूथ स्तर पर संगठित नहीं होगी, तब तक परिवर्तन संभव नहीं। हमें हर गांव, हर वार्ड और हर मोहल्ले तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूत करना है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर पूरी तैयारी की जाए। भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश किया जाए। और आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को साधा जाए।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अपने भाषण में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को जनता के मुद्दों से भटकाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि – “आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, युवाओं की ठगी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे असली मुद्दे गौण कर दिए गए हैं।”
“भाजपा सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी विकास, समानता और न्याय की राजनीति करती है।”
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा महत्व
इस कार्यक्रम में जिले और क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनमें प्रमुख नाम रहे –
राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, गजराज नागर, सुनील भाटी देवटा, रामशरण नागर एडवोकेट, सुधीर तोमर, दीपक भाटी देवटा, जगवीर नंबरदार, रोहित मत्ते गुर्जर
इन नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राजनीतिक ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बना दिया।
कार्यकर्ताओं का संकल्प – “अबकी बार बदलाव तय”
सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे –बूथ स्तर तक पार्टी का संदेश पहुँचाएंगे।
भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ घर-घर जागरूकता अभियान चलाएंगे। और आगामी विधानसभा चुनाव में हर हाल में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे।कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा – “अबकी बार समाजवाद की सरकार।”
राजनीतिक समीकरणों पर असर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ग्रेटर नोएडा में इस तरह का भव्य स्वागत और भीड़ का जुटना इस बात का संकेत है कि समाजवादी पार्टी का संगठन यहां लगातार मजबूत हो रहा है।
स्थानीय स्तर पर यह कार्यक्रम भाजपा और बसपा दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता का सीधा असर चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा।
शिवपाल-अखिलेश का साझा मिशन
हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी के भीतर एकजुटता बढ़ी है। शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की नजदीकी ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है।
शिवपाल यादव की जमीनी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव
और अखिलेश यादव का युवा नेतृत्व और विकास का विजन
दोनों मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।



