Uncategorized

Lok Sabha Elections: गाजियाबाद लोकसभा सीट से टिकट की रेस में भाजपा से ये दो नाम, फैसला जल्द

गाजियाबाद, रफ्तार टुडे। लोकसभा सीट से कुमार विश्वास पीयूष गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, भाजपा नेता राजेश्वर सिंह, प्रख्यात कवि कुमार विश्वास, बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनावत और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह समेत कई नाम टिकट के लिए दावेदारों में सामने आए है। हालांकि अब सभी इस रेस से बाहर हो चुके हैं सिर्फ भाजपा से दो नामों की टिकट की दावेदारी के लिए चर्चा हो रही है।

इन नामों को लेकर रही चर्चा

अब चर्चा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ही टिकट के रेस में हैं, इनमें से किसको भाजपा संगठन द्वारा गाजियाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाएगी, इसकी घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

खुलतौर पर तो गाजियाबाद में विधायकों का कहना है कि भाजपा गाजियाबाद से जिसे भी लोकसभा प्रत्याशी बनाएगी, वह उस प्रत्याशी को पहले से अधिक मतों से जिताने के लिए पूरा प्रयास करेंगे लेकिन सांसद और विधायकों की गुटबाजी के कारण विधायक गुट की पहली पसंद अरुण सिंह बताए जा रहे हैं, लोकसभा चुनाव करीब आने के बाद अरुण सिंह से विधायकों का संवाद बढ़ा है, उनसे मुलाकात का दौर भी शुरू हो चुका है। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह गाजियाबाद से लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खुद को आश्वस्त बताते हैं।

Related Articles

Back to top button