Uncategorized

त्रिपुरा राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सदर (शहर) जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व त्रिपुरा प्रभारी डॉ महेश शर्मा ने आयोजित बाइक रैली में भाग लिया व रैली में भाग ले रहे युवाओं का मनोबल बढ़ाया

रफ़्तार टुडे, त्रिपुरा। आज त्रिपुरा राज्य में फरवरी माह में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सदर जिले में आयोजित बाइक रैली में सम्मिलित हुआ तथा रैली में भाग ले रहे युवाओं का मनोबल बढ़ाया

अगले वर्ष त्रिपुरा में होने वाले चुनाव को लेकर त्रिपुरा राज्य प्रभारी सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा त्रिपुरा पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत किया गया और इसके बाद उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुनाव के बारें में चर्चा की।


भाजपा त्रिपुरा राज्य में बूथ विजय अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश तीन हजार बूथों पर यह अभियान शुरू किया जाएगा। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पार्टी लोगों के सामने पिछले चार वर्षों में किए गए काम का हिसाब-किताब रखेगी।

फरवरी माह में त्रिपुरा राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत सदर जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आप सभी कार्यकर्ताओं से मिले अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूँ।

इस मौके पर श्री वी.सतीश जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीब भट्टाचार्य जी, महामंत्री संगठन श्री फणीन्द्र नाथ शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमित रक्षित जी व श्रीमती मौसमी दास जी व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button