आम मुद्दे

Big Breaking: भाजपा जिलाध्यक्ष ने निकाय चुनाव से दादरी अध्यक्ष पद से पैर पीछे खींचा

नोएडा, रफ्तार टुडे। गौतमबुद्धनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने चुनाव से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों की दुदुंभी बजने ही वाली है। नगर निकाय चुनाव तैयारियों की श्रंखला में दो दिन पहले ही आरक्षण सूची जारी किए जाने के बाद चुनाव लडने वाले लोगों ने अपने समीकरण बिठाने शुरू कर दिए हैं। गौतमबुद्धनगर की बात करें तो यहां दादरी एक मात्र जिले की नगर पालिका है जब कि दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जहांगीरपुर नगर पंचायतें है।

उत्तर प्रदेश के निकास विकास मंत्री एके शर्मा ने अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची में जिले की दादरी, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जंहागीरपुर नगर पंचायतों और नगर पालिका के लिए भी आरक्षण सूची जारी की है।

इनमें दादरी और बिलासपुर पिछडा वर्ग, दनकौर अनुसूचित जाति, रबूपुरा महिला, जेवर पिछडा वर्ग और जहांगीरपुर महिला के लिए आरक्षित किए हैं। हालांकि जिले की इन सभी नगर निकायों के आरक्षण की सूची जारी किए जाने के बाद आरक्षण पर सवाल भी पैदा हो रहे हैं। चुनाव लडने वाले लोग इस बात पर आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं कि जिले की सभी नगर निकायों पर आरक्षण तय नही हो सकता है।

नियमानुसार एकाध सीट अनारक्षित भी रहनी चाहिए किंतु यहां सभी नगर निकायों को आरक्षण की श्रेणी में रखा गया हैं। यहां बात दादरी नगर पालिका की करेंं तो गीता पंडित दूसरी बार नगर पालिका की चेयरमैन है। यह सीट पिछली दो बार से सामान्य वर्ग यानी अनारक्षित रहती चली आ रही हैं।

इस बार पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से यहां के समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। भाजपा से ही यहां टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी हैं। जिला भाजपा सूचों के अनुसार करीब 10 लोग टिकट के दावेदारों में हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी का नाम भी तेजी से चर्चा में चल रहा हैं। मीडिया में खबर उड रही हैं कि गौतमबुद्धनगर के भाजपा जिलायक्ष विजय भाटी इस बार दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव लडेंगे और टिकट मांगने वालों की सूची में उनका भी नाम शामिल है।

’’रफ्तार टुडे’’ डिजिटल मीडिया ने इस दावे की सच्चाई जानने के लिए गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष विजय भाटी से बातें की तो उन्होंने साफ इंकार दिया है। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने ’’रफ्तार टुडे’’ को बताया कि दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर चुनाव लडने का उनका कोई भी इरादा नही है।

मीडिया में जो यह सब कुछ चल रहा है, दूर दूर तक इसमें कोई सच्चाई नही है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते पहली प्राथमिकता नगर निकाय चुनाव-2022 में जिले की दादरी, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जहंगीरपुर नगर निकायों में भाजपा का परचम लहराना है। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के अनुसार इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों की जा रही है।

Related Articles

Back to top button