Paramount Golf Foreste News : पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की गूंज, माकूंस और किड्स ज़ी के नन्हे सितारों ने मोहा मन, एकता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश, देशभक्ति और सामाजिक संदेशों का संगम
रिटायर विंग कमांडर युगराज शर्मा, रिटायर कमांडर ऊदल सिंह, रिटायर विंग कमांडर गौतम चटर्जी, रिटायर कैप्टन धर्मपाल बैंसला ने ध्वजारोहण किया

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। 26 जनवरी 2026 को पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट, ज़ेटा-1 में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, जोश और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रिटायर विंग कमांडर युगराज शर्मा, रिटायर कमांडर ऊदल सिंह, रिटायर विंग कमांडर गौतम चटर्जी, रिटायर कैप्टन धर्मपाल बैंसला ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता देखने को मिली और पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुई, जिससे उपस्थित नागरिकों में गर्व और देशभक्ति की भावना जागृत हुई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
माकूंस और किड्स ज़ी के नन्हे बच्चों ने लूटी तालियाँ
कार्यक्रम की सबसे खास झलक रही माकूंस और किड्स स्कूल के छोटे-छोटे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ। नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों की मासूम अदाएं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और चारों ओर तालियों की गूंज सुनाई दी।
देशभक्ति और सामाजिक संदेशों का संगम
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों, प्रेरणादायक वक्तव्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर समाज और क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक चौधरी, एडवोकेट गौरव शर्मा, अरविंद अहलावत, गौरव सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, ब्रज कुमार सागवान, प्रभु दयाल जी, अशोक बालियान, अरुण गोयल, सुभाष पाल, राम ललित चौधरी, निशांत सक्सेना, अमित चौधरी, सौरव मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, सुभाष मिश्रा, नेहा यादव, हरिओम यादव, सौरव जिन्दल, दीपा रानी, हरबीर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और आत्मविश्वास का बीज बोते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
एकता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि भारत की असली ताकत उसकी एकता में विविधता है। गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।

उत्साह और प्रेरणा के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे।
यह गणतंत्र दिवस समारोह न केवल एक आयोजन रहा, बल्कि बच्चों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा और राष्ट्रप्रेम का संदेश लेकर आया।



