Uncategorized

त्रिपुरा उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने फिर जीता शीर्ष नेतृत्व का दिल

सांसद के प्रभारी बनने के बाद भाजपा ने जीती त्रिपुरा की ऐतिहासिक सीट

आजादी के बाद पहली बार त्रिपुरा की इस सीट पर भाजपा को दिलाई जीत

नोएडा, रफ्तार टुडे। त्रिपुरा उपचुनाव में दोनो सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत का पूरा श्रेय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन व विकास नीति और लोक कल्याणकारी योजनाओं को जाता है।

आजादी के बाद से अब तक 66 प्रतिशत की मुस्लिम जनसंख्या वाले त्रिपुरा के बॉक्सनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार भाजपा प्रत्याशी श्री तफज्जुल हुसैन जी को 30,237 वोटों से ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत मिली है।

वही त्रिपुरा के आदिवासी बाहुल्य धनपुर सीट पर भाजपा के बिंदू देबनाथ जी ने माकपा के कौशिक चंदा को 18871 मतों से परास्त किया।

वामपंथियों का गढ़ माने जाने वाली धनपुर विधानसभा सीट जिस पर सीपीएम नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री माणिक सरकार ने चार बार जीत दर्ज की थी, उसी सीट पर सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने जीत हासिल की थी।

बॉक्सनगर उपचुनाव की जीत ने यह सिद्ध किया है की अल्पसंख्यक समाज का सम्मान भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के सुशासन व ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के संकल्प को देश की अल्पसंख्यक आबादी का खुला समर्थन है।

प्रधानमंत्री जी ने देश के प्रति अपने समर्पण से एवं जन सेवा हेतु अपनी प्रतिबद्धता से जन-जन के दिलों को छुआ है।:एल

Related Articles

Back to top button