ग्रेटर नोएडागौतमबुद्ध नगरताजातरीन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के ईशान मिश्रा ने तबला वादन से जीता सबका दिल, संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, गुरु-शिष्य परंपरा का नतीजा, नेशनल स्कॉलरशिप से भी हुआ सम्मानित

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
संगीत की दुनिया में ग्रेटर नोएडा का नाम एक बार फिर चमका है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के कक्षा सातवीं के छात्र ईशान मिश्रा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और मेहनत के दम पर संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता (6-7 सितम्बर 2025) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा गाज़ियाबाद स्थित गुरुकुल कथक केंद्र में आयोजित की गई थी।

तबला वादन से प्रभावित हुए निर्णायक

प्रतियोगिता में गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ईशान मिश्रा ने अवनद्य वाद्य वर्ग में अपनी तबला वादन की प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी लय, ताल और अंगुलियों की सटीकता ने यह साबित कर दिया कि कम उम्र में भी गहन साधना और समर्पण से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

गुरु-शिष्य परंपरा का नतीजा, नेशनल स्कॉलरशिप से भी हुआ सम्मानित

ईशान मिश्रा पंडित मिथिलेश कुमार झा से तबला वादन की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। गुरु-शिष्य परंपरा की इसी साधना ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। संगीत जगत के जानकारों का मानना है कि ईशान की प्रस्तुति में परिपक्वता और गहराई ने सभी को प्रभावित किया और उनकी जीत को सुनिश्चित किया।

नेशनल स्कॉलरशिप से भी हुआ सम्मानित

यह उपलब्धि ईशान के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले ही वर्ष 2025 में उन्हें Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप भी प्रदान की जा चुकी है। इस तरह की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि ईशान केवल विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय हैं।

गर्व से झूम उठा परिवार और विद्यालय

ईशान की सफलता पर उनके गुरुजन, परिवार और विद्यालय प्रबंधन ने खुशी और गर्व व्यक्त किया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ईशान की यह उपलब्धि सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दिखाती है कि पढ़ाई के साथ-साथ संगीत, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है।

भविष्य के उभरते सितारे

ईशान मिश्रा की सफलता यह दर्शाती है कि आने वाले समय में वे शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में बड़ी पहचान बना सकते हैं। उनकी प्रतिभा और मेहनत उन्हें निश्चित रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त स्थान दिलाएगी।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button