देश
Trending

Noida News: ग्रेटर नोएडा-नोएडा से दिल्ली जाने वाले सावधान.2 महीने के लिए बंद रहेगा ये फ्लाईओवर

दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर (Sarita Vihar Flyover) 2 महीने के लिए बंद किया जाएगा। आगामी 10 जून से यहां पर मरम्मत का काम होगा, जिसके लिए फ्लाईओवर को 4 चरणों में बंद किया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। : ग्रेटर नोएडा-नोएडा से दिल्ली जाने वाले सावधान (Attention) रहिये क्योंकि 2 महीने के लिए ये फ्लाईओवर बंद (Flyover Closed) रहेगा। दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर (Sarita Vihar Flyover) 2 महीने के लिए बंद किया जाएगा। आगामी 10 जून से यहां पर मरम्मत का काम होगा, जिसके लिए फ्लाईओवर को 4 चरणों में बंद किया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है।

दिल्ली (Delhi) में वैसे तो हर तरफ भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन बात अगर शहर की सबसे व्यस्त सड़कों की करें तो उसमें मथुरा रोड का नाम पहली 2-3 सड़कों में आएगा। अक्सर सुबह-शाम लोग इस सड़क पर लगे जाम में फंसते हैं। थोड़ी सी राहत इस रोड पर बने अंडरपास और फ्लाईओवर जरूर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग परेशान होते हैं। अगर आप इसी सड़क से आते-जाते हैं तो आपकी परेशानी और बढ़ने वाली है, क्योंकि इस रोड पर सरिता विहार फ्लाईओवर (Sarita Vihar Flyover) को बंद किया जा रहा है।

पिछले साल होनी थी मरम्मत

सरिता विहार फ्लाईओवर (Sarita Vihar Flyover) पर मरम्मत का काम होना है, जिसके चलते इस फ्लाईओवर को 60 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह मरम्मत कार्य 10 जून से शुरु होगा और 4 अलग-अलग चरणों में फ्लाईओवर को बंद किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सरिता विहार प्लाईओवर पर यह काम जून 2023 में होना चाहिए था, 5 लेकिन तब यह काम नहीं हो पाया था। फिर जब काम शुरू करने के लिए 1 मई 2024 का समय तय किया गया तो लोकसभा चुनाव के कारण इसकी अनुमति नहीं मिली।

 4 चरणों में फ्लाईओवर (Flyover) की मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा, लेकिन फ्लाईओवर पर पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। सिर्फ एक ओर फ्लाईओवर की आधी लेन को बंद किया जाएगा और आधी लेन पर गाड़ियों को आवाजाही की अनुमति होगी। बताया जा रहा है कि पहले चरण में फ्लाईओवर पर आश्रम से फरीदाबाद की ओर जाने वाली आधी सड़क की मरम्मत होगी और दूसरे चरण में बाकी बची हुई आधी सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा। तीसरे चरण में फरीदाबाद से आश्रम की ओर आने वाले फ्लाईओवर के एक हिस्से और चौथे चरण में बाकी बचे हिस्से का मरम्मत कार्य होगा।

इस तरफ जाने वालों को होगी परेशानी

फ्लाईओवर (Flyover) के बंद होने से यहां लोगों की जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। विशेषतौर पर सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, NFC, नेहरू प्लेस, फरीदाबाद और नोएडा की आने-जाने वाले लोगों को इससे परेशानी होना संभव है। लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्गों का सुझाव भी तैयार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button