आम मुद्देताजातरीनप्रदेश

पहले धमाके के साथ सुपरटेक ट्विन टावर टूटेगा, और फिर हेलीकॉप्टर से गिराया जाएगा पानी

Raftar Today, @gauravsharma030 । सुपरटेक सुपरटेक की एमराल्ड योजना के दोनों टावर सियान और एपेक्स (Cyan and Apex Tower) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अवैध घोषित कर दिया है। साइट पर काम कर रहे इंजीनियरों के मुताबिक पहला धमाका कर सियान टावर को चार सेकेंड में गिरा दिया जाएगा। फिर तीन सेकेंड का खाली वक्त देते अगले आठवें सेकेंड में एपेक्स टावर को गिराया जाएगा। एक्सपर्ट टीम दोनों टावर से 200 मीटर दूर खड़े होकर रिमोट बटन से टावर को गिराएगी।

सुपरटेक के ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) सियान और एपेक्स पर हेलीकॉप्टर से पानी गिराया जाएगा। दोनों टावर को गिराने के दौरान उन पर पानी डाला जाएगा। टावर गिरने के दौरान उठने वाले धूल के गुबार को रोकने के लिए ऐसा किया जाएगा। टावर को गिराने वाली कंपनी एफिड्स ने इसके लिए अनुमति मांगी है। अगर अनुमति मिल जाती है तो 22 मई को ट्विन टावर तोड़े जाने के दौरान आसमान में हेलीकॉप्टर भी मडराएगा। टावर गिराने के दौरान वायु प्रदूषण को रोकना भी एक बड़ा चैलेंज होगा। गौरतलब रहे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध घोषित होने के बाद अमेरिका और साउथ अफ्रीका की विदेशी कंपनी टावर गिराने का काम कर रही है।

60 मीटर ऊंचे धू के गुबार पर फायर टेंडर से भी गिराया जाएगा पानी गिराया जाएगा।जानकारों की मानें तो सुपरटेक के ट्विन टावर सियान और एपेक्स को गिराने के दौरान बड़ी मात्रा में पानी का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति मांगी जा रही है। लेकिन इसके साथ ही वाटर जैट, फायर टेंडर और फव्वारों से भी पानी गिराने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए फायर विभाग ने अपनी एनओसी दे दी है।

9252B5D3 D1AF 42CD 9BB1 F00B5852E7ED

टावर गिराने में लगाए गए इंजीनियरों की मानें तो 100-100 मीटर ऊंचे दोनों टावर गिरने पर करीब 60 मीटर की ऊंचाई तक धूल का गुबार उठेगा। इससे आसपास के घरों में भी धूल जाएगी। वायु प्रदूषण में 2.5 पीएम का लेवल भी बढ़ सकता है। इसलिए टावर पर पानी फेंकने के सभी इंतजाम पहले से ही किए जा रहे हैं।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button