शिक्षागौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Galgotia University News : “ग्रेटर नोएडा से ग्लोबल मंच तक गूंजा नाम!, गौरांग पंत को इंटरनेशनल स्कॉलरशिप, Galgotias का IEEE चैप्टर बना देश का नंबर-1”, “नेशनल लेवल पर भी चमका जलवा—IEEE चैप्टर को ‘बेस्ट चैप्टर’ अवार्ड”, “ गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लिए गौरव का क्षण”

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि ने ग्रेटर नोएडा को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित किया है। Galgotias University के छात्र गौरांग पंत ने जहां इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हासिल की है, वहीं यूनिवर्सिटी के IEEE कंप्यूटर सोसाइटी स्टूडेंट चैप्टर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार पहचान बना ली है।


“इंटरनेशनल पहचान—गौरांग पंत को मिला बड़ा सम्मान”
गौरांग पंत को रिचर्ड ई. मर्विन स्टूडेंट स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है, जो IEEE Computer Society द्वारा वैश्विक स्तर पर चुनिंदा छात्रों को प्रदान की जाती है।
यह स्कॉलरशिप कंप्यूटिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय योगदान के आधार पर दी जाती है।
गौरांग पंत इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले Galgotias University के पहले छात्र बन गए हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

“नेशनल लेवल पर भी चमका जलवा—IEEE चैप्टर को ‘बेस्ट चैप्टर’ अवार्ड”
IEEE Computer Society के अंतर्गत कार्यरत Galgotias University के स्टूडेंट चैप्टर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट कंप्यूटर सोसाइटी चैप्टर’ का खिताब अपने नाम किया।
यह उपलब्धि AICSYC 2025 (ऑल इंडिया कंप्यूटर सोसाइटी स्टूडेंट एंड यंग प्रोफेशनल्स कांग्रेस 2025) के दौरान हासिल हुई, जिसका आयोजन कोलकाता में किया गया था।
इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष तकनीकी छात्र और प्रोफेशनल्स शामिल हुए, जहां Galgotias टीम ने अपने इनोवेशन और लीडरशिप से सभी को प्रभावित किया।


“बैटल ऑफ चैप्टर्स में नंबर-1—मिली इंटरनेशनल पहचान”
केवल इतना ही नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी के IEEE चैप्टर ने ‘बैटल ऑफ चैप्टर्स’ प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया। यह सम्मान उन्हें पिछले वर्ष की उत्कृष्ट तकनीकी गतिविधियों, सामुदायिक सहभागिता और प्रभावी नेतृत्व के आधार पर मिला। इस उपलब्धि के लिए टीम को 500 अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस जीत ने यह साबित कर दिया कि ग्रेटर नोएडा के छात्र अब केवल राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

“क्यों खास है यह स्कॉलरशिप?”
रिचर्ड ई. मर्विन स्टूडेंट स्कॉलरशिप की शुरुआत रिचर्ड ई. मर्विन (1924–2000) की स्मृति में की गई थी।
इसका उद्देश्य ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करना है, जो न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हों, बल्कि तकनीकी नेतृत्व और समाज में सकारात्मक योगदान के लिए भी सक्रिय हों।
दुनियाभर से चुनिंदा छात्रों को यह सम्मान दिया जाता है, जिससे इसकी प्रतिष्ठा और भी बढ़ जाती है।


“ गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लिए गौरव का क्षण”
Galgotias University प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और छात्रों को वैश्विक स्तर पर तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जिससे वे बड़े लक्ष्य तय कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकें।

ग्रेटर नोएडा का नाम रोशन”
गौरांग पंत की यह उपलब्धि और IEEE चैप्टर की सफलता इस बात का संकेत है कि भारत के उभरते शैक्षणिक संस्थान अब ग्लोबल स्टैंडर्ड पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं।
यह केवल एक छात्र या एक यूनिवर्सिटी की जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व का विषय है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button