ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरजेवरजेवर एयरपोर्टराजनीति

Jewar Airport News : “जेवर से उड़ेगा ‘विकास का विमान’, मोदी के मेगा शो से गूंजेगा पश्चिम यूपी!, 2 लाख की भीड़, सियासत और इंफ्रास्ट्रक्चर का महामिलन—ऐतिहासिक बनने जा रहा एयरपोर्ट उद्घाटन”, “गांव-गांव से बुलावा—जनसंपर्क अभियान तेज”, “एयरपोर्ट से बदलेगी किस्मत—निवेश, रोजगार और ग्लोबल पहचान”

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनसभा में आने वाले लोगों के लिए परिवहन व्यवस्था सबसे अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बसें सुबह 9:30 बजे तक रैली स्थल पर पहुंच जाएं और इसके लिए बस प्रमुखों व प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी दी जाए।

जेवर, रफ़्तार टूडे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती पर एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण दस्तक देने जा रहा है, जो न केवल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा बल्कि पूरे देश के विकास मॉडल को नई दिशा देगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अब चरम पर हैं, और 28 मार्च को होने वाला यह भव्य आयोजन विकास, राजनीति और जनसमर्थन का एक विशाल संगम बनने जा रहा है।


26 मार्च को एयरपोर्ट परिसर स्थित एनआईए (NIA) कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश और केंद्र के शीर्ष नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और इसे “ऐतिहासिक” बनाने का संकल्प दोहराया।


“नेताओं का जमावड़ा, रणनीति का खाका—जेवर बना पावर सेंटर”
इस अहम बैठक में भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, कुंवर बृजेश सिंह, सुभाष यदुवंशी, बृज बहादुर भारद्वाज, सतेन्द्र शिशोदिया, डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, MLC श्री श्रीचंद शर्मा, धीरेंद्र सिंह सहित कई बड़े चेहरे शामिल हुए। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि यह आयोजन केवल एक उद्घाटन नहीं, बल्कि “विकास की नई कहानी” का शुभारंभ होगा। नेताओं की मौजूदगी ने यह भी संकेत दिया कि भाजपा इस आयोजन को राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद अहम मान रही है।

“मोदी करेंगे उद्घाटन—2 लाख से ज्यादा भीड़ का दावा”
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है और इसका उद्घाटन नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा होगा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मौके पर आयोजित जनसभा में 2 लाख से अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ेगा, जो इसे ऐतिहासिक बना देगा।
यह जनसभा न केवल भीड़ के लिहाज से बड़ी होगी, बल्कि यह “विकसित भारत 2047” के विजन को भी जन-जन तक पहुंचाने का मंच बनेगी।


बसों से लेकर बूथ तक—मैनेजमेंट का माइक्रो प्लान तैयार”
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनसभा में आने वाले लोगों के लिए परिवहन व्यवस्था सबसे अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बसें सुबह 9:30 बजे तक रैली स्थल पर पहुंच जाएं और इसके लिए बस प्रमुखों व प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी दी जाए।
इसके अलावा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि हर गांव, हर वार्ड और हर मोहल्ले से अधिकतम लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

“गांव-गांव से बुलावा—जनसंपर्क अभियान तेज”
प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करें और इस कार्यक्रम को जनआंदोलन का रूप दें।
वहीं, सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए जनता में जबरदस्त उत्साह है, जिससे यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक बन जाएगा।


“एयरपोर्ट से बदलेगी किस्मत—निवेश, रोजगार और ग्लोबल पहचान”
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश के नए दरवाजे खुलेंगे।
यह परियोजना न केवल लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि क्षेत्र को एक इंटरनेशनल एविएशन हब के रूप में स्थापित करेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के आर्थिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल सकता है और ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर जैसे क्षेत्रों को नई पहचान दिला सकता है।

“संगठन की ताकत—सैकड़ों कार्यकर्ता मैदान में”
बैठक में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, बुलंदशहर अध्यक्ष विकास चौहान, क्षेत्रीयमंत्री आशीष वत्स, भाजपा नेता प्रणीत भाटी, जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, धर्मन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रधान, विकास चौधरी, कर्मवीर आर्य, देवा भाटी, मनोज चौधरी, पवन रावल, पवन नागर, राज नागर, रजनी तोमर, चंद्रमणि भारद्वाज, सत्यपाल शर्मा, पंकज रावल, आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेसहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारियां संभाल ली हैं।

जेवर से उठेगा नया राजनीतिक और विकासात्मक संदेश”
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होने वाला यह उद्घाटन कार्यक्रम केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का शुभारंभ नहीं, बल्कि आने वाले समय की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाला बड़ा मंच बन सकता है।
अब सबकी नजरें 28 मार्च पर टिकी हैं, जब जेवर की धरती से “विकास का विमान” उड़ान भरेगा और एक नई कहानी लिखी जाएगी।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button