YEIDA Authority News : जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास बनेगा AVGC-XR पार्क, एनीमेशन, VFX और गेमिंग का नया ग्लोबल हब तैयार करेगा यमुना प्राधिकरण, जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को मिलेगा हाईटेक इंडस्ट्री का साथ, युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्टार्टअप्स को नया मंच
YEIDA) ने एक बड़ा कदम उठाया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट अत्याधुनिक AVGC-XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics एवं Extended Reality) पार्क विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है। यह परियोजना राज्य सरकार की फोकस सेक्टर नीति के तहत विकसित की जाएगी और देश की एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग तथा इमर्सिव टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नई गति देगी।

यमुना प्राधिकरण, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश को डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक बड़ा कदम उठाया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट अत्याधुनिक AVGC-XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics एवं Extended Reality) पार्क विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है। यह परियोजना राज्य सरकार की फोकस सेक्टर नीति के तहत विकसित की जाएगी और देश की एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग तथा इमर्सिव टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नई गति देगी।
जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को मिलेगा हाईटेक इंडस्ट्री का साथ
यमुना प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जाने वाला यह AVGC-XR पार्क नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के नजदीक स्थापित होगा। इससे फिल्म निर्माण, डिजिटल कंटेंट, एनीमेशन और गेमिंग उद्योगों को एकीकृत इकोसिस्टम मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और AVGC-XR पार्क का संयोजन इस पूरे क्षेत्र को देश के सबसे बड़े क्रिएटिव और डिजिटल मीडिया कॉरिडोर के रूप में स्थापित करेगा।
इन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा AVGC-XR पार्क
प्राधिकरण के अनुसार, पार्क में विश्वस्तरीय तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—
- एनीमेशन स्टूडियो
- विजुअल इफेक्ट्स (VFX) स्टूडियो
- गेम डेवलपमेंट एवं गेम डिजाइन सेंटर
- मोशन कैप्चर (Motion Capture) स्टूडियो
- वर्चुअल प्रोडक्शन सुविधाएं
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंटेंट निर्माण केंद्र
- एक्सटेंडेड रियलिटी (XR), वर्चुअल रियलिटी (VR) एवं ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) लैब
- डिजिटल मीडिया एवं इमर्सिव कंटेंट डेवलपमेंट सेंटर
इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को एक ही स्थान पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है, ताकि वे वैश्विक स्तर की डिजिटल सामग्री का निर्माण कर सकें।
युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्टार्टअप्स को नया मंच
इस परियोजना के शुरू होने से उत्तर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एनीमेशन, गेमिंग, VFX, डिजिटल मीडिया, AI और XR जैसी उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों को अपने उत्पाद विकसित करने और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा।
भारत को AVGC-XR सेक्टर में मिलेगा नया आयाम
वर्तमान समय में एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में YEIDA का यह AVGC-XR पार्क भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। यहां विकसित होने वाला आधुनिक इकोसिस्टम विदेशी निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ देश की क्रिएटिव इकॉनमी को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
क्षेत्र के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
जेवर एयरपोर्ट, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, फिल्म सिटी और अब AVGC-XR पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के साथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तेजी से देश के सबसे बड़े औद्योगिक एवं तकनीकी केंद्र के रूप में उभर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना निवेश, रोजगार और तकनीकी नवाचार के नए अवसर पैदा करेगी तथा उत्तर प्रदेश को डिजिटल मीडिया और मनोरंजन उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
यमुना प्राधिकरण का उद्देश्य
यमुना प्राधिकरण का लक्ष्य ऐसा आधुनिक डिजिटल इकोसिस्टम विकसित करना है, जहां एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, AI और XR तकनीकों से जुड़ी कंपनियां, स्टार्टअप्स और शोध संस्थान एक साथ कार्य कर सकें। यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत को AVGC-XR इंडस्ट्री में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



