12+ छात्र घायल
- ग्रेटर नोएडा
Breaking News : दादरी में दो स्कूल बसों की भिड़ंत से मची चीख-पुकार, 12+ छात्र घायल, चालक की हालत नाजुक—परिजनों में मची अफरा-तफरी
दादरी / ग्रेटर नोएडा | रफ़्तार टूडे ग्रेटर नोएडा से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रखदिया। दादरी क्षेत्र में उस वक्त अफरा–तफरी मच गई, जब दो स्कूल बसें आमने–सामने जोरदार तरीके से टकरागईं। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग दहशत में घरोंसे बाहर निकल आए। “सुबह 7 बजे रूपवास के पास हुआ बड़ा हादसा” जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। बताया जारहा है कि तेज रफ्तार में आ रही एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बस से जाभिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे के वक्त एक बस मेंकरीब 25 स्कूली बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है। “चीख–पुकार से गूंजा इलाका, बच्चों में दहशत” जैसे ही टक्कर हुई, बस में सवार बच्चों की चीख–पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। मासूम बच्चे डर और दर्द से रोनेलगे, जिससे माहौल पूरी तरह भयावह हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहतकार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की। कई लोगों ने अपनी गाड़ियों से घायलों कोअस्पताल पहुंचाया। “12 से ज्यादा बच्चे घायल, चालक की हालत गंभीर” इस भीषण हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर बच्चों को हल्कीचोटें आई हैं, लेकिन कुछ के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है। वहीं, एक बस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। “पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरूकिया। बस चालक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मौके की स्थिति को नियंत्रित किया। “अस्पताल में मची अफरा–तफरी, परिजन पहुंचे” जैसे ही हादसे की खबर बच्चों के परिजनों तक पहुंची, वे घबराकर अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर मेंचिंता और अफरा–तफरी का माहौल देखने को मिला। हर माता–पिता अपने बच्चे की हालत जानने के लिए बेचैननजर आया। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है और सभी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है “जांच शुरू, फरार चालक की तलाश” पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक बसका चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है—जिसमें बस की स्पीड, ड्राइवर कीलापरवाही और वाहन की तकनीकी स्थिति शामिल है। “स्कूल बसों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल”…
Read More »
