गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीन

Corruption Free India News : भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प, प्रतिभाओं का सम्मान और मानवता की सेवा का संगम, करप्शन फ्री इंडिया संगठन के 12वें स्थापना दिवस पर चौहडपुर खादर में भव्य आयोजन, प्रतिभाओं को मिला मंच और सम्मान, रक्तदान शिविर बना मानव सेवा का उदाहरण

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संदेश, ईमानदारी और पारदर्शिता की अलख तथा प्रतिभाओं के सम्मान का भव्य दृश्य उस समय देखने को मिला, जब करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अपने 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर चौहडपुर खादर गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर और चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस सामाजिक और प्रेरणादायी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया।


समारोह की गरिमामयी शुरुआत


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शीतला प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी मास्टर दिनेश नागर ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए संगठन की 12 वर्षों की संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी यात्रा पर प्रकाश डाला।


भ्रष्टाचार मुक्त समाज ही लक्ष्य


इस अवसर पर चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि संगठन की स्थापना का उद्देश्य समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि सही दिशा में आगे बढ़े तो भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। संगठन निरंतर जन-जागरूकता, सामाजिक अभियानों और युवाओं को सकारात्मक मंच देने का कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया आयोजन का मान


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री और विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक शाहजहांपुर मिजाजी लाल रहे। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना के लिए करप्शन फ्री इंडिया जैसे संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिभा सम्मान समारोह से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज सेवा के लिए प्रेरित होते हैं।”
उन्होंने रक्तदान शिविर को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है और युवाओं को ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Screenshot 20251223 173028 PicCollage converted


प्रतिभाओं को मिला मंच और सम्मान


समारोह के दौरान शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत से जितेंद्र नागर और उमेश राठी, खेल जगत से भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर तथा यूपी पुलिस महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर, चित्रकला के क्षेत्र से राजेश डेढ़ा, पत्रकारिता में वरिष्ठ पत्रकार अनिल गुप्ता और पुष्पेंद्र यादव,
तथा समाज सेवा के क्षेत्र में पुष्पेंद्र नागर, रॉबिन नागर सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता


कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
बालिका वर्ग में एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज, बिलासपुर की छात्रा मनु नागर ने प्रथम स्थान और इकरा खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में बाबू राम पब्लिक स्कूल, चौहडपुर के छात्र युग ने प्रथम और नैतिक ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बच्चों की कलाकृतियों में सामाजिक संदेश, देशभक्ति और स्वच्छ भारत जैसे विषयों की झलक साफ दिखाई दी।

रक्तदान शिविर बना मानव सेवा का उदाहर


कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए और समाज में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।


सामाजिक सहभागिता से सजा आयोजन


इस अवसर पर एडवोकेट दीपक शर्मा, बलराज हूण, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, राम नागर, प्रेमराज भाटी, राकेश नागर, नबाब सिंह नागर, नरेंद्र भाटी, नरेंद्र नागर, संजय भैया, रिंकू बैंसला, लव यादव, रिंकू भाटी, रामे भाटी, महाशय कसाना, रघुराज भाटी, देशपाल भाटी, योगेश भाटी, सतबीर टाइगर, किरणपाल बैंसला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


संकल्प के साथ हुआ समापन


कार्यक्रम का समापन भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प और सामाजिक सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने की अपील के साथ हुआ। करप्शन फ्री इंडिया संगठन का यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button