आम मुद्दे

लंबा जाम! ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वालों सावधान

नोएडा, रफ्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा-नोएडा से दिल्ली जा रहे हैं तो ये ख़बर आपके लिए है। क्योंकि कल शाम की तरह आज सुबह भी डीएनडी फ्लाईओवर पर लंबा जाम लगा है। जिससे दिल्ली-गुरुग्राम आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। हालांकि रनिंग ट्रैफिक होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

कल भी लोगों का लंबे जाम में फंसना पड़ा। दिल्ली से नोएडा आते समय डीएनडी पर दो किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन लग गई। इसी तरह दलित प्रेरणा स्थल से चिल्ला बॉर्डर रास्ते पर भी लोगों को लंबे जाम में फंसना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों के अधिक दबाव के कारण दिक्कत हुई।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button