आम मुद्दे

नोएडा : शहर के इन सेक्टर में आने वाली है बहार, बीचोंबीच से निकलेगी नई सड़क, हिंडन पर बनेगा नया पुल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नया पुल बनवा रहे हैं प्राधिकरण एक्सप्रेसवे,डीएससी रोड और सूरजपुर – कासना मार्ग ट्रैफिक सुधरेगा

हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा और 16 लेन चौड़ा पुल बनाया जाएगा

नोएडा, रफ्तार टुडे : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए दोनों अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी (Ritu Maheshwari IAS) ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क और नोएडा के एक्सप्रेसवे से लगते इलाकों के बीच एक लिंक रोड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस परियोजना पर एक बार फिर काम तेज किया गया है। यह लिंक मार्ग बन जाने से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, सूरजपुर-कासना रोड और दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। इस परियोजना का पूरा खर्च नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) वहन कर रहे हैं।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी कम हो जाएगी

नोएडा से ग्रेटर नोएडा की दूरी को कम करने और एक्सप्रेसवे से वाहनों के भार को घटाने के लिए ग्रेटर नोएडा में एलजी गोल चक्कर से नोएडा में सेक्टर-146 तक एक लिंक रोड बनाई जा रही है। इसमें हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा एक पुल बन रहा है। इसे जोड़ने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी के दोनों और पुल की एप्रोच रोड बनाई जाएंगी। नोएडा की ओर से करीब 460 मीटर लंबी एप्रोच रोड बनेगी। इसके लिए 45 करोड़ का बजट नोएडा अथॉरिटी ने बनाकर तैयार कर दिया है। इसे सैद्धांतिक सीईओ रितु महेश्वरी की मंजूरी मिल गई है। यह प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड में पास कराया जाएगा। इसे अब आईआईटी दिल्ली परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क की तरफ बनने वाली एप्रोच रोड का खर्च ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी वहन करेगी।

कई वजहों से दोनों शहरों के लिए यह कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हिंडन नदी पर नया पुल बनाने के लिए ठेका उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन को दिया है। कई वर्षों से इस परियोजना को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ब्रिज कॉरपोरेशन को हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा और 40.43 मीटर चौड़ा पुल बनाना है। नोएडा की ओर से 460 मीटर एप्रोच रोड और ग्रेटर नोएडा की ओर 750 मीटर एप्रोच रोड बनाई जाएगी। यह पुल बनने के बाद ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा।

बदौली गांव के खादर में किसानों से जमीन खरीद करनी होगी

नोएडा अथॉरिटी एप्रोच रोड के लिए बदौली बांगर गांव की 23,198 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण करेगी। यह जमीन किसानों से सीधे बैनामों के जरिए खरीदी जाएगी। यह जमीन डूब क्षेत्र में है। लैंड विभाग को ये जमीन किसानों से खरीदकर सिविल विभाग को सौंपनी है। इस पर सहमति बन गई है। किस काम में जुटे अफसरों ने बताया कि एप्रोच रोड के लिए बजट तैयार करने के बाद प्राधिकरण की सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी ले ली गई है। पुल की एप्रोच रोड को सेक्टर-146 और सेक्टर-147 के बीच 45 मीटर रोड के ऊपर एलिवेटेड बनाकर एक्सप्रेसवे से मिलाया जाना था। इसके साथ दो लूप इस एलिवेटेड हिस्से पर बनाने की योजना थी। एक से ट्रैफिक ऊपर चढ़ता और एक से उतारना था। अब इस प्रोजेक्ट में बदलाव हुआ है। पुल से नोएडा की तरफ सिर्फ एक एप्रोच रोड बनाई जाएगी। यह करीब एक किलोमीटर की होगी। लिंक रोड के जरिए एलजी गोल चक्कर से एक्सप्रेसवे पर केवल तीन मिनट में पहुंचा जा सकेगा। अभी नॉलेज पार्क से 15 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। फिलहाल में कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है।।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button