आम मुद्दे

Noida Shrikant Case: सोसाइटी में पौधे लगाने पर फिर बवाल; श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने तोड़ी चुप्पी, जाने क्या कहा

नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडी की सोसाइटी में पौधे लगाने को लेकर ताजा विवाद पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने रफ्तार टुडे से बातचीत में कहा कि अभी लगाए हुए पौधों पर विवाद ही नहीं है, जिनपर विवाद था वो पौधे नहीं लगे हैं।

उन्होंने कहा कि पौधे इसलिए लगाए, क्योंकि उनके पास NOC थी। ग्राउंड फ्लोर वालों को प्राइम लोकेशन चार्ज पे करना होता है, जिसके तहत वो ब्यूटिफिकेशन करा सकते हैं। ग्रीन एरिया में ग्रीन पौधे ही लगेंगे, इसलिए लगाया।

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर ग्रीन एरिया में दर्जन भर पौधे लगाए, जिसके बाद सोसाइटी के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया।

बताया जा रहा है कि जेल में बंद नेता श्रीकांत त्यागी के नोएडा स्थित अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद 12 से अधिक पौधे (ताड़ का पेड़) फिर से लगाए गए। हालांकि, नए विवाद पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि पौधे इसलिए लगाए क्योंकि उनके पास एनओसी थी।

अभी लगाए हुए पौधों पर विवाद ही नहीं है, जिनपर विवाद था वो पौधे नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे इसलिए लगाए, क्योंकि उनके पास NOC थी। ग्राउंड फ्लोर वालों को प्राइम लोकेशन चार्ज पे करना होता है, जिसके तहत वो ब्यूटिफिकेशन करा सकते हैं. ग्रीन एरिया में ग्रीन पौधे ही लगेंगे, इसलिए लगाया।

अनु त्यागी ने बताया कि केवल मेरे पौधे ही लोगों को अतिक्रमण क्यों लग रहे हैं? बाकी घर के बाहर जो अतिक्रमण है, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। जिन्होंने हमारा घर तुड़वाया, उन पर भी एक्शन हो।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button