Uncategorized

Delhi Weather में सुहावने मौसम ने बोल दिया बाय-बाय, आज से चिपचिपी गर्मी करेगी परेशान

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी फिर से लोगों को सताएगी। इस पूरे हफ्ते गर्म और शुष्क मौसम रहेगा। हालांकि अभी लू की संभावना नहीं है। आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को बूंदाबांदी भी हो सकती है

नोएडा, रफ़्तार टुडे। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ था, हालांकि अब फिर से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी से राहत की संभावना कम है। खास तौर पर अगले पूरे हफ्ते गर्म और शुष्क मौसम लोगों को परेशान करेगा। लू की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान 41 से 42 डिग्री तक रह सकता है। तेज धूप लोगों पर कहर बरपाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह भी सामान्य है। सबसे गर्म इलाकों में पालम का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, आया नगर का 40.5 डिग्री, जाफरपुर का 40.4 डिग्री, मंगेशपुर का 40 डिग्री, नजफगढ़ का 41.2 डिगी, पूसा का 40.3 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का 40.6 डिग्री रहा। सीडब्ल्यूजी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 75 प्रतिशत तक रहा।

पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आंशिक बादल रह सकते हैं। शाम के समय बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। 14 मई से मौसम शुष्क हो जाएगा। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 25 डिग्री तक रह सकता है। 15 मई को भी आंशिक बादल रहेंगे। तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 16 मई को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। 17 से 18 मई को तेज हवाएं चलेंगी। यह गर्म और शुष्क होंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है।

शाम को आई आंधी के बाद धूल का गुबार अब कम हो गया है। प्रदूषण का स्तर भी कम होकर सामान्य पर पहुंच गया है। रविवार को मुख्य प्रदूषक ओजोन रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 183 रहा। फरीदाबाद में यह 195, गाजियाबाद में 158, ग्रेटर नोएडा में 237, गुरुग्राम में 146 और नोएडा में 175 रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button