CMYogiAdityanath
- उत्तर प्रदेश
जेवर व दादरी विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात, क्षेत्र के विकास को लेकर हुई चर्चा, प्रस्तावित फिल्म सिटी मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग को देगा नई दिशा
लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित आवास पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर नेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर, जेवर और दादरी के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चाकी। इस मौके पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं प्रस्तावित फिल्म सिटी की प्रगति को लेकर वार्ता हुई। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया के प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो उत्तरप्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर सिद्ध साबित होगा। इसके माध्यम से न केवलऔद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसरभी सृजित होंगे। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने फिल्म सिटी को लेकर कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश को मनोरंजन एवं मीडियाउद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। इससे प्रदेश में प्रतिभाओं को मंच मिलेगा तथा आर्थिकगतिविधियों में व्यापक वृद्धि होगी। इस मौके कर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनकल्याण से जुड़े विषयों परअपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं फिल्म सिटी वअन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व मेंउत्तर प्रदेश नए भारत के विकास के इंजन के रूप में स्थापित हो रहा है और आने वाले समय में प्रदेश निवेश, रोजगार और विकास के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।
Read More » - Uncategorized
Industrial Corridor News : नोएडा-ग्रेनो से भी बड़ा बनेगा बुंदेलखंड औद्योगिक कॉरिडोर, 33 गांवों की बदलेगी किस्मत!, 13 अरब रुपये की स्वीकृति और युवाओं को रोजगार का मौका, CM योगी आदित्यनाथ सरकार ने दी इसे मंजूरी
बुंदेलखंड, रफ्तार टुडे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए बड़े कदम…
Read More » - उत्तर प्रदेश
Noida Airport CM Yogi News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति का किया निरीक्षण, सेमीकॉन इंडिया 2024 की तैयारियों पर भी चर्चा
जेवर, रफ्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण स्थल…
Read More » - ब्रेकिंग न्यूज़
Badalpur 130 MT Road : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, से पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर की शिष्टाचार भेंट, बादलपुर-130 मीटर रोड और तिलपता रोड पर चर्चा
लखनऊ, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज लखनऊ में पूर्व मंत्री एवम विधायक माननीय नवाब…
Read More »




