आम मुद्दे

पित्त की थैली से जुड़ी समस्याओं पर फेसबुक पर लाइव सेशन देंगे डॉ आशीष गौतम

गाजियाबाद,रफ्तार टुडे। देश के जाने-माने सर्जन डॉ आशीष गौतम डायरेक्टर लेप्रोस्कोपिक एंड रोबोटिक सर्जरी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज 31 मार्च शाम 7:00 बजे पित्त की थैली से जुड़ी बीमारियों पर फेसबुक पर लाइव सेशन देंगे।

इस लाइव सेशन में डॉ आशीष गौतम पित्त की थैली की सर्जरी, पित्त की थैली में बीमारियों के कारणों पर प्रकाश डालेंगे और लाइव सेशन पर ही मरीजों के सवालों के जवाब भी देंगे। डॉ आशीष गौतम ने बताया कि पित्त की थैली यानि गाल्ड ब्लडर की सर्जरी को लेकर कुछ लोगों के मन में डर बैठा रहता है।

जबकि आज लेप्रोस्कोपिक, रोबोटिक सहित अन्य तमाम अत्यानुधिक तकनीक के द्वारा पित्त की थैली की सफल सर्जरी सम्भव है। ऐसे ही मरीजों के मन में बैठे हुए डर को इस फेसबुक सेशन में दूर किया जाएगा और उनके जीवन को एक बेहतर राह देने की कोशिश भी की जाएगी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button