BJP Dadri News : दादरी में भाजपा की ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा’ में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं को साधने का दिया संदेश; प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी बोले– 2017 से पहले और आज के उत्तर प्रदेश का अंतर जानिए, डॉ. महेश शर्मा बोले— विकास की नई पहचान बना गौतमबुद्धनगर
क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे, कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, सुनील भाटी, इंद्र नागर, सतेंद्र नागर, अरुण प्रधान, अन्नू पंडित, आशीष भाटी (आसू) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दादरी (गौतमबुद्धनगर), रफ़्तार टूडे। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गौतमबुद्धनगर के दादरी में भारतीय जनता पार्टी की आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा’ ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज मैदान में आयोजित इस विशाल जनसभा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।
सभा की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. अशोक नागर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन कराया। आयोजन में गौतमबुद्धनगर के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, सभा में लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

युवाओं पर रहा विशेष फोकस, 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश याद दिलाया
अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज 18 से 20 वर्ष की आयु वाले युवाओं ने वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश नहीं देखा है। ऐसे युवा अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों से पूछें कि उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी और आज कितना परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा कि पहले अपराध, माफियावाद और रंगदारी का माहौल था, जबकि आज उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और रोजगार के लिए देशभर में नई पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा आज विकसित उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं, जहां देश-विदेश की कंपनियां निवेश कर रही हैं और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि आज का युवा नए भारत का निर्माण कर रहा है
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा का मॉडल बना है। आज का युवा नए भारत का निर्माण कर रहा है। भाजपा सरकार ने युवाओं को अवसर, किसानों को सम्मान और महिलाओं को सुरक्षा देने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विकास और विश्वास के आधार पर जनता के बीच जाएगी।”

मोदी सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख
प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य करती है।
डॉ. महेश शर्मा बोले— विकास की नई पहचान बना गौतमबुद्धनगर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला जिला बन चुका है और यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
“भाजपा सरकार ने विकास को धरातल पर उतारा है। गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। जनता का भरोसा भाजपा पर पहले से अधिक मजबूत हुआ है और यही विश्वास आगामी चुनाव में भी भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।”

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर ही भाजपा लगातार सफलता हासिल कर रही है।“कार्यकर्ता भाजपा की असली पूंजी हैं। हमें प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और यह विश्वास हमें और मजबूत करना होगा।”
निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने दिया चुनावी तैयारी का मंत्र
भाजपा निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया । हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाए। भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत से तय होती है। आने वाले चुनाव में हमें संगठन की शक्ति के दम पर फिर से ऐतिहासिक विजय हासिल करनी है।”

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दादरी सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे
भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में दादरी सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।”
विजेंद्र सिंह भाटी बोले— दादरी की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा
कार्यक्रम के आयोजक एवं दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी ने प्रदेश अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि दादरी की जनता ने इस ऐतिहासिक सभा को अभूतपूर्व सफलता देकर भाजपा के प्रति अपना विश्वास एक बार फिर व्यक्त किया है।
प्रणीत भाटी ने कहा घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे
“दादरी की धरती पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा करती है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का दादरी आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में दादरी सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।”
विधायकों और नेताओं ने भी भरा जोश
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि गौतमबुद्धनगर आज देश के सबसे विकसित जिलों में शामिल है और इसका श्रेय डबल इंजन सरकार को जाता है। नरेंद्र सिंह भाटी ने भी संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और औद्योगिक परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को नई पहचान दे रही हैं। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय श्रीराम” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा मैदान गूंजता रहा। सभा के समापन पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, इंद्र नागर, सतेंद्र नागर, अरुण प्रधान, अन्नू पंडित, आशीष भाटी (आसू) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



