आम मुद्दे

श्रीराम राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला मंचन का समापन

नोएडा, रफ्तार टुडे। श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान, सेक्टर-62 में आयोजित रामलीला मंचन के ग्यारवें व अंतिम दिन रामलीला मंचन का शुभारम्भ समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल , महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा , कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग सहित समिति पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का स्वागत किया।

उन्होंने रामलीला मंचन के सफल आयोजन के लिए नोएडा प्राधिकरण, जल विभाग, उद्यान विभाग, अग्निश्मन विभाग, विधुत विभाग, पुलिस विभाग  एवं स्थानीय मीडिया बंधुओं सहित सभी प्रसाशनिक विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को समिति की ओर से धन्यवाद दिया। रावण वध के पश्चात चौदह वर्षों का वनवास पूरा करने के बाद भगवान राम, लक्ष्मण व मां सीता का अयोध्या नगरी में आगमन हुआ तो अवधवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई दर्शन करने के लिए आतुर था। भाई भरत व शत्रुघ्न रथ लेकर आगे बढ़े। रथ के पीछे अवधवासी भी जयश्रीराम के जयकारे लगाते चल पड़े।

भगवान राम, लक्ष्मण व भरत शत्रुघ्न गले मिले तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राज दरबार में भगवान राम के राज्याभिषेक के समय कई देशों के राजा महाराजा आए हुए थे। शुभ मुहूर्त में मंगलाचरण और गीत संगीत के साथ राम राज्याभिषेक होते ही अयोध्या नगरी खुशी से झूम उठी। डांडिया नृत्य कार्यक्रम संगीता गोयल, सोनिया गोयल, ज्योति गोयल, सुपरिना अग्रवाल,मनीषा गोयल एवं युक्ति गर्ग के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में देर रात तक रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं सहित बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने डांडिया नृत्य किया। छोटे बच्चे कार्यक्रम के दौरान नृत्य करते रहे। कार्यक्रम में दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। एक बड़े घेरे में महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया, तो वहीं महिलाओं और बच्चों के अलग-अलग ग्रुप जगह-जगह नृत्य करते दिखे।

इस अवसर पर सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सतनारायण गोयल, मुकेश अग्रवाल,बजरंगलाल गुप्ता ,चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, एस एम गुप्ता, पवन गोयल, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गोयल, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गौड़, गौरव मेहरोत्रा, मनीष गोयल, आर के उप्रेती, राजकुमार बंसल, अर्जुन अरोड़ा, गौरव गोयल, रोहताश गोयल सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button