शिक्षा

दो दिवसीय “50 वी जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण जनपद स्तरीय प्रदर्शनी 2022” का समापन बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में हुआ

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आज दिनांक 08/10/22 को दो दिवसीय “50 वी जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण जनपद स्तरीय प्रदर्शनी 2022” का समापन बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में जिला अधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एल वाई के निर्देशो के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस प्रदर्शनी में जनपद गौतम बुद्ध नगर के 100 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तथा स्थिर तथा कार्यकारी मॉडलों को प्रस्तुत किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महकार सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहनाकर व जिला समन्वयक विज्ञान क्लब अर्चना शिरोमणि ने पुष्प गुच्छ देकर किया इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर छात्र-छात्राओं के प्रस्तुत किए गए मॉडल को देखा।

इस प्रदशर्नी में जूनियर, सीनियर संवर्ग में छात्र-छात्राओं ने तथा अध्यापक वर्ग में निम्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत :
1) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति
2)पर्यावरणअनुकूल सामग्री
3)स्वास्थ और साफ सफाई
4)परिवहन और नवाचार
5)पर्यावरण संबंधी चिंताएं
6)वर्तमान नवाचार के साझा ऐतिहासिक विकास
7)हमारे लिए गणित
इस शुभ अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरूस्कृत किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य महकार सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button