आम मुद्दे
Trending

PM and CM in Greater Noida प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर तैयार

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए ग्रेटर नोएडा पूरी तरह से तैयार है। नॉलेज पार्क तीन स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास के एरिया को प्राधिकरण ने पूरी तरह से दुल्हन की सजा और सवार दिया है। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेंगे।

गोल चक्कर पर रंग रोहन किया जा रहा है। कर्व स्टोन की रंगाई पुताई की जा रही है। जहां-जहां सड़कें टूटी हुई हैं उन सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया गया है। जीबीयू में मुख्यमंत्री के विश्राम के दौरान किसी तरह की कोई व्यवस्था ना हो प्राधिकरण ने जीबीयू को पूरी तरह से तैयार कर दिया है। जीबीयू के रास्ते को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नॉलेज पार्क 5 स्थित डाटा सेंटर के आसपास के एरिया को चमका दिया गया है।

जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। आईआईटीजीएनएल के अलावा मुख्यमंत्री नॉलेज पार्क 5 में स्थित डाटा सेंटर पार्क भी जा सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री जेवर एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचेंगे। जिन-जिन रास्तों से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का आगमन रहेगा। उन सभी रास्तों को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सजा दिया है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button