JimCorbett
- शिक्षा
Lloyd College News : जिम कॉर्बेट की वादियों में निखरी नेतृत्व की चमक, लॉयड बिजनेस स्कूल का CLP बना छात्रों के लिए यादगार अनुभव, छात्रों ने रणनीति निर्माण, निर्णय क्षमता, समन्वय और सहयोग की व्यावहारिक सीख प्राप्त की
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। लॉयड बिजनेस स्कूल के पीजीडीएम छात्रों के लिए जिम कॉर्बेट में आयोजित तीनदिवसीय कॉर्पोरेट लीडरशिप प्रोग्राम (CLP) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्वक्षमता, टीम भावना, रणनीतिक सोच, माइंडफुलनेस और व्यवहारिक प्रबंधन कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों को चार टीमों में विभाजित कर विभिन्न टीम बिल्डिंग और लीडरशिप गतिविधियांकराई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने रणनीति निर्माण, निर्णय क्षमता, समन्वय और सहयोग कीव्यावहारिक सीख प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध ट्रेनर श्री अक्षय अग्रवाल“,”कॉर्पोरेट लीडरशिप ट्रेनर द्वारा आयोजित विशेष टीमबिल्डिंग और लीडरशिप गतिविधियों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन सत्रों ने छात्रों को वास्तविकपरिस्थितियों में निर्णय लेने, टीम समन्वय, समस्या समाधान और नेतृत्व कौशल को व्यवहारिक रूप से समझने काअवसर प्रदान किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और प्रबंधकीय दृष्टिकोण और अधिक मजबूत हुआ। दूसरे दिन की शुरुआत नेचर वॉक और माइंडफुलनेस सत्र से हुई। इसके बाद टीम मैनेजमेंट गतिविधियां औरनेतृत्व पर प्रेरक सत्र आयोजित किए गए। शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और टैलेंट हंट ने छात्रों के आत्मविश्वासऔर अभिव्यक्ति कौशल को नई दिशा दी। तीसरे दिन छात्रों ने योग, माइंडफुलनेस, ट्रैकिंग और नेचर वॉक में भाग लिया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजितइन गतिविधियों ने छात्रों को धैर्य, आत्म–जागरूकता, टीम सपोर्ट और चुनौतियों का सामना करने की सीख दी।छात्रों ने इस दौरान अपने अनुभवों और यादगार पलों को फोटो एवं वीडियो के माध्यम से संजोया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों ने भी छात्रों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई और उन्हें प्रत्येक गतिविधि के माध्यमसे नेतृत्व, सहयोग और आत्म–विश्लेषण के व्यावहारिक आयामों को समझाया। संस्थान का मानना है कि इसप्रकार के कॉर्पोरेट लीडरशिप प्रोग्राम छात्रों को उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ–साथ उन्हेंएक जिम्मेदार और संवेदनशील प्रबंधक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। संस्थान की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों के लिए सीख, आत्म–खोज और व्यक्तित्व विकास की परिवर्तनकारी यात्रा साबित हुआ। संस्थान भविष्य में भी ऐसे अनुभवात्मकशिक्षण आधारित कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
Read More »
