प्रशासनगौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीन

DM News : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला कैंडल मार्च, शहीदों और विभाजन पीड़ितों को किया नमन, DM मेधा रूपम के नेतृत्व में विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक निकला मार्च, एकता-अखंडता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश, विभाजन की पीड़ा को याद कर एकता का संकल्प, कलेक्ट्रेट परिसर में अर्पित की श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में विकास भवन से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड प्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कैंडल मार्च में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। शासन के निर्देशों के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर में हर घर तिरंगा अभियान-2026 को जनसहभागिता के साथ चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों तथा वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी झेलने वाले पीड़ितों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में विकास भवन से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड प्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कैंडल मार्च में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इसके अलावा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जनपद प्रतिनिधि, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी मार्च में सहभागिता की।

विभाजन की पीड़ा को याद कर एकता का संकल्प

कैंडल मार्च के दौरान अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने विभाजन विभीषिका के पीड़ितों तथा देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत की त्रासदी को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें उन कठिन परिस्थितियों से सीख लेने और भविष्य में समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कलेक्ट्रेट परिसर में अर्पित की श्रद्धांजलि

विकास भवन से शुरू हुआ कैंडल मार्च कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। यहां जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कैंडल स्थापित कर विभाजन की त्रासदी के पीड़ितों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड प्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने भी कैंडल अर्पित कर शहीदों एवं विभाजन पीड़ितों को नमन किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विभाजन की त्रासदी से मिली सीख को याद रखते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button