आम मुद्दे

नोएड़ा,राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी का सदन का उप नेता बनाये जाने पर काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने बधाई दी

नोएडा, रफ्तार टुडे। दिनाँक.14.3.2023 को नोएड़ा काँग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में काँग्रेस नेताओ ने दिल्ली स्थित आवास पर काँग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता राज्यसभा सांसद आदरणीय प्रमोद तिवारी जी को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी का सदन का उपनेता बनाये जाने पर उनको पगड़ी एव गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

श्री सतेन्द्र शर्मा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश की रणनीति के वरिष्ठ नेता सदैव हर वर्ग की मदद कर करने वाले काँग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर मजबूती से काम करने वाले नेता को काँग्रेस पार्टी की नेता श्रीमती सोनिया गाँधी जी ने अहम पद देकर उत्तर प्रदेश काँग्रेस के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।

श्री प्रमोद तिवारी जी सदन में मजबूती से काँग्रेस पार्टी का पक्ष रखते है और लोगो की आवाज को सदन में अपने स्तर से उठाते है,हम सभी काँग्रेस कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है,श्री प्रमोद तिवारी जी ने काँग्रेस कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।

बधाई देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक लियाकत चौधरी,वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा,प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा,राजू सहित कार्यकर्ता रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button