आम मुद्दे

BIG NEWS: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गुलिस्तानपुर गांव का बारात घर, प्राधिकरण ने नही किया कोई विकास, विकास के लिए तरसे गांव के लोग

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गुलिस्तानपुर गांव का बारात घर है यह विकास नही हुआ है। प्राधिकरण गांव का कोई विकास नही किया है यहा लोग परेशान है।

ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी (Greater Noida Authority) अपने अधिसूचित एरिया के गांवों को माॅडल विलेज बनाने के नाम पर हर साल सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करती है, लेकिन मौके पर हकीकत कुछ और है। ग्रेटर नोएडा का एक गांव गुलिस्तानपुर समेत दर्जनों गांवों का बुरा हाल है। करोड़ों रुपये विकास योजनाओं पर खर्च होने के बावजूद गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। यहां का एक बारात घर अपने विकास के लिए भी गली-गली के धक्के खा रहा है।
नालियां कीचड़ से अटी पड़ी हैं। कीचड़ से बदबू उड़ रही है। लोगों में महामारी फैलने का खतरा है।

ग्रेटर नोएडा में गुलिस्तानपुर गांव के सपा नेता एडवोकेट अतुल शर्मा का कहना है, कि “ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी ने गांव में जमीन का अधिग्रहण किया। प्राधिकरण ने ग्रामीणों से वादा किया कि उनके गांव को माॅडल विलेज बनाया जाएगा। अथाॅरिटी ने गांव के विकास पर करोड़ों रूपये खर्च किए हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। यह विकास नही हुआ है। प्राधिकरण गांव का कोई विकास नही किया है यहा लोग परेशान है।

गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर डाले। गांव का गंदा पानी नालियों से बाहर निकल कर रास्तों में भरा पड़ा है। नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं। सीवर ओवरफ्लो होकर रास्तों में गंदा पानी भरा हुआ है। लोग गंदे पानी से निकलने के लिए मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते वक्त गंदे पानी में फिसल कर गिर जाते हैं।”

सपा नेता अतुल शर्मा एडवोकेट कहते हैं कि, “गलियों में भरी गंदगी के कारण ग्रामीणों के पांवों में जख्म हो गए हैं। नालियों में भरे गंदे पानी से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। घरों में भी मुंह पर कपड़ा लपेटकर रहना पड़ता है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button