अथॉरिटीआम मुद्देटॉप न्यूजनोएडा

Noida Authority News : नोएडा प्राधिकरण की 25 करोड़ की भूमि पर कब्ज़े की कोशिश नाकाम!, प्राधिकरण की सख़्ती से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, दिनदहाड़े कब्ज़े की कोशिश – चारदीवारी तोड़ी, चेतावनी बोर्ड हटाया, प्राधिकरण सूत्रों ने बताया – “रातभर चला ऑपरेशन, नोएडा में ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू”

नोएडा, रफ़्तार टुडे। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा अथॉरिटी) ने एक बार फिर अतिक्रमणकारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ग्राम रोहिल्लापुर स्थित प्राधिकरण की लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि पर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को प्रशासन की सख़्त कार्रवाई के बाद पीछे हटना पड़ा। प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार, इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दिनदहाड़े कब्ज़े की कोशिश – चारदीवारी तोड़ी, चेतावनी बोर्ड हटाया

मिली जानकारी के अनुसार, श्री पवन रायब व अन्य व्यक्तियों द्वारा हाल ही में दिन और रात के समय ग्राम शाहपुर के खसरा नंबर 507 और 508 बताते हुए उक्त भूमि पर कब्ज़े की कोशिश की गई।
इन लोगों ने प्राधिकरण की चारदीवारी और चेतावनी बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर अपने निजी बोर्ड लगाना शुरू कर दिया।

प्राधिकरण के विरोध करने पर लगभग 30-40 गुंडे टाइप के लोग मौके पर पहुंच गए और प्राधिकरण के कर्मचारियों को धमकाने की कोशिश की।

प्राधिकरण की तत्परता – पुलिस की मदद से कराया अतिक्रमण मुक्त

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण के अवर अभियंता श्री हरेंद्र सिंह मलिक और लेखपाल श्री शरद कुमार ने संयुक्त रूप से थाना सेक्टर-126 में तहरीर दी।
तुरंत ही पुलिसबल की सहायता से प्राधिकरण की टीम रात में मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की इस भूमि पर कब्ज़ा करने के सभी प्रयास नाकाम कर दिए गए हैं।
टीम ने मौके पर फिर से चेतावनी बोर्ड स्थापित कर क्षेत्र को सुरक्षित किया।

एफआईआर दर्ज, अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण की कोशिश करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राधिकरण प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस भूमि पर पुनः कब्ज़े की कोशिश करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी

प्राधिकरण सूत्रों ने बताया – “रातभर चला ऑपरेशन, नोएडा में ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू”

प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया “सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल एक्शन लिया। रात में मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण सामग्री हटवाई गई और सुरक्षा बोर्ड को पुनः लगाया गया। नोएडा में अतिक्रमण के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू है।”

सूत्रों के अनुसार, रोहिल्लापुर क्षेत्र की यह भूमि औद्योगिक विकास परियोजनाओं के लिए आरक्षित है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी दस्तावेजों का हवाला देकर कब्ज़े की कोशिश की जा रही थी।

25 करोड़ की सरकारी भूमि को बचाया गया – बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है

प्राधिकरण के अनुसार, 1800 वर्ग मीटर भूमि की कीमत लगभग ₹25 करोड़ आंकी गई है। इस क्षेत्र में भूमि मूल्य तेजी से बढ़ने के कारण अवैध कब्ज़े के प्रयास बढ़ रहे हैं।

यह कार्रवाई प्राधिकरण की ओर से हाल के महीनों में की गई सबसे बड़ी एंटी-एन्क्रोचमेंट कार्रवाई मानी जा रही है।

नोएडा प्राधिकरण का सख़्त संदेश – “कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं”

नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और बल प्रयोग दोनों किए जाएंगे। “चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

रफ़्तार टुडे का ट्वीटर अकाउंट

मुख्य तथ्य एक नज़र में

भूमि क्षेत्रफल: 1800 वर्ग मीटर (लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य)

अतिक्रमण का प्रयास: पवन रायब एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा

कार्रवाई: थाना सेक्टर-126 में तहरीर, पुलिस और प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया
आगे की कार्यवाही एफआईआर दर्ज, भविष्य में कड़ी कार्रवाई की तैयारी

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button