अथॉरिटीउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाताजातरीनदिल्ली एनसीआरनोएडा

Breaking News : मुख्यमंत्री योगी बोले— मांग के अनुसार 500 ई-बसें चलेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिली 'रफ्तार की नई सौगात', सांसद डॉ. महेश शर्मा DM मेधा रूपम और प्राधिकरण के सीईओ एवं अधिकारियों की मौजूदगी में दौड़ीं ई-बसें, अब एयरपोर्ट से लेकर आरआरटीएस स्टेशन तक सफर होगा आसान

नोएडा, रफ़्तार टूडे। गौतमबुद्ध नगर के लाखों यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। लंबे समय से आधुनिक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की प्रतीक्षा कर रहे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के लोगों को आखिरकार बड़ी सौगात मिल गई। सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से नई सिटी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई, जबकि कार्यक्रम में नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, जनप्रतिनिधि और नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नई सिटी बस सेवा के शुभारंभ के साथ शहर को पहले चरण में 11 आधुनिक वातानुकूलित बसें मिली हैं, जिनमें एक आकर्षक इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस भी शामिल है। इस पहल को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

अब नहीं होगी वाहन बदलने की परेशानी, एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधी सुविधा
नई बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को कई स्थानों पर वाहन बदलने की समस्या से राहत मिलेगी। खासतौर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। परी चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दनकौर, तिलपता, स्वर्णनगरी, इकोटेक और मकोड़ा जैसे क्षेत्रों को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, आरआरटीएस स्टेशन, सूरजपुर और एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। इससे रोजाना नौकरी, शिक्षा और व्यवसाय के लिए यात्रा करने वाले हजारों लोगों का समय और धन दोनों बचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी बोले— मांग के अनुसार 500 ई-बसें चलेंगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों—नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल 45 ई-बसों के संचालन की योजना बनाई गई है और पूरे प्रदेश में यूपीएसआरटीसी की 110 बसों का संचालन शुरू हो रहा है। 15 जून तक सभी बसें पूरी क्षमता के साथ चलने लगेंगी। भविष्य में यात्रियों की मांग के अनुरूप गौतमबुद्ध नगर में 500 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।

इन रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें
नई बस सेवा के तहत कई महत्वपूर्ण रूट निर्धारित किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट एकमूर्ति से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन।
परी चौक से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाया जीबीयू और दनकौर।
सूरजपुर से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया यूनिवर्सिटी।
चारमूर्ति से एयरपोर्ट वाया बिसरख और सूरजपुर।
मकोड़ा से एक्सपो मार्ट और जेवर कट के रास्ते एयरपोर्ट।
इकोटेक-16 से स्वर्णनगरी और जीबीयू होते हुए एयरपोर्ट।
बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और एकमूर्ति।
बॉटनिकल गार्डन से आरआरटीएस स्टेशन तक विशेष रूट।
इन रूटों के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

IMG 20260612 WA0073 converted
मुख्यमंत्री योगी बोले— मांग के अनुसार 500 ई-बसें चलेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिली ‘रफ्तार की नई सौगात

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नई इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी। इनमें सुरक्षा और सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं दी गई हैं।
सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे। मोबाइल चार्जिंग की सुविधा।
आरामदायक सीटें।
प्रत्येक बस में 41 सीटें।
प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक तकनीक।
सुरक्षित और शांत सफर का अनुभव। डबल डेकर बस यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लंबे समय बाद शहर में दो मंजिला बसें देखने को मिलेंगी, जिससे लोगों में खासा उत्साह है।

किराये में हुआ बदलाव
पहले न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन अंतिम समय में इसमें बदलाव करते हुए नया किराया लागू किया गया।
0 से 10 किलोमीटर तक – 20 रुपये।
10 से 30 किलोमीटर तक – 30 रुपये।
30 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए – 50 रुपये।
हालांकि कुछ यात्रियों का मानना है कि किराया पहले की तुलना में बढ़ा है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं और एयर कंडीशनिंग के कारण इसे उचित माना जा रहा है।

सेक्टर-90 बनेगा बसों का मुख्य केंद्र
सभी इलेक्ट्रिक बसों को सेक्टर-90 स्थित बस स्टैंड पर रखा जाएगा। यहीं चार्जिंग की व्यवस्था की गई है और बसों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप भी विकसित की जा रही है। इससे बसों की नियमित देखभाल और त्वरित मरम्मत संभव हो सकेगी।

बदलती तस्वीर का प्रतीक बनेगी नई बस सेवा
विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से विकसित हो रहे नोएडा और ग्रेटर नोएडा को विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता थी। इलेक्ट्रिक बस सेवा न केवल ट्रैफिक का दबाव कम करेगी बल्कि प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आने वाले वर्षों में जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह संचालित होगा, तब यह बस नेटवर्क लाखों यात्रियों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकता है।

इस अवसर पर नौएडा क्षेत्र में शिल्प हाट, सैक्टर-33 में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मा0 सांसद डॉ. महेश शर्मा,. नौएडा शहर बी०जे०पी० महानगर अध्यक्ष श्रीं महेश चौहान, बी०जे०पी जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा,’ जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, नौएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कष्णा करुणेश जी, अपर मख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी जी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सतीश पाल जी, विशेष कार्याधिकारी श्री क्रांति शेखर जी, महाप्रबन्धक श्री एस०पी० सिंह, महाप्रबन्धक श्री ए०के० अरोड़ा, महाप्रबन्धक श्री आर०पी० सिंहव नौएडा प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण, यूपीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबन्धक व अन्य अधिकारी, फोनरवा अध्यक्ष, एन०ई०ए० अध्यक्ष, कोनरवा अध्यक्ष एवं विभिन्न आर०डब्ल्य०ए० अध्यक्ष, विभिन्न एन०जी०ओ० के प्रतिनिधिव नौएडा के शहरव ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button