Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के समाजवादी नेता हरेन्द्र भाटी उर्फ बब्बल भाटी की माताजी का निधन, 12 सितम्बर को तेरहवीं का आयोजन, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर phi 4 Ebony Estate आवास पर होगी

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
गौतमबुद्ध नगर जनपद के चर्चित समाजवादी नेता हरेन्द्र भाटी उर्फ बब्बल भाटी की माताजी श्रीमती दयावती देवी का हाल ही में निधन हो गया। परिवार और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनकी तेरहवीं का आयोजन आगामी 12 सितम्बर को उनके ग्रेटर नोएडा के phi 4 Ebony Estate में उनके आवास में संपन्न होगा।
वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव पहुंचे सांत्वना देने
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वह पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी बबल के माता जी को देखने एक तारीख़ को पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव जी ग्रेटर नोएडा fhi 4 ebony estate में पहुँचे और वहां शोकाकुल परिवार को सातवां देने के लिए पहुंचे
जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की मौसी थीं तथा बबल भाटी के माताजी थी
मृतका श्रीमती दयावती देवी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की मौसी भी थीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया है।
आदित्य यादव पहुंचे सांत्वना देने
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव परिवार से जुड़े आदित्य यादव ने भी बील अकबरपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हरेन्द्र भाटी उर्फ बब्बल भाटी और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि समाजवादी परिवार हर सुख-दुख में साथ खड़ा है।
सोशल मीडिया पर संवेदनाओं की बाढ़
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश साझा किए और दयावती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की बात कही।
तेरहवीं का आयोजन
जानकारी के अनुसार, 12 सितम्बर 2025 को उनके आवास पर तेरहवीं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।



