Bjp Organasation News : “बूथ से भारत विजय तक का मंत्र!”, ग्रेटर नोएडा में BJP का दो दिवसीय ‘प्रशिक्षण महाकुंभ’ संपन्न, 2027 मिशन जीतने को कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश और संगठन का नया संकल्प, बूथ मैनेजमेंट से “मन की बात” तक, हर विषय पर हुआ गहन प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक फिजाओं में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक उत्साह, वैचारिक ऊर्जा और चुनावी रणनीति की गूंज साफ सुनाई दी। स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित भाजपा गौतमबुद्धनगर के दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” का भव्य समापन हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गहन मंथन हुआ।
दो दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को केवल चुनावी रणनीति ही नहीं सिखाई, बल्कि संगठन के मूल संस्कार, जनसेवा की भावना और वैचारिक प्रतिबद्धता का पाठ भी पढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान “राष्ट्र सर्वोपरि”, “अंत्योदय” और “सेवा ही संगठन” जैसे मूल मंत्रों पर विशेष जोर दिया गया।
“नेरेटिव की लड़ाई में सजग रहना होगा” — डॉ. महेश शर्मा
दशम सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेश शर्मा ने “व्यावहारिक एवं देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज राजनीति केवल चुनाव की नहीं, बल्कि विचार और नेरेटिव की लड़ाई बन चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंवाद और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से जनता तक सही जानकारी पहुंचानी होगी।
उन्होंने कहा—“हमारी पार्टी मां के समान है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।”
“उत्तर प्रदेश अब अराजक नहीं, उत्तम प्रदेश है” — सतेन्द्र शिशोदिया
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कहा—“2017 से पहले उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक बन चुका था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश विकास, कानून व्यवस्था और निवेश का मॉडल बन गया है।” उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ काम करता है और यही भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाता है।
“कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत” — नेताओं ने भरा उत्साह
प्रशिक्षण वर्ग के सातवें सत्र “कार्यकर्ता विकास एवं संभाल” को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारों और संस्कारों का परिवार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का व्यवहार और आचरण ही संगठन की असली पहचान बनता है। उन्होंने कहा— “भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार किया जाता है। हमारा लक्ष्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सेवा और समर्पण की राजनीति कर रही है।

बूथ मैनेजमेंट से “मन की बात” तक, हर विषय पर हुआ गहन प्रशिक्षण
आठवें सत्र में प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का सबसे बड़ा आधार उसका मजबूत बूथ नेटवर्क है।
उन्होंने कहा कि— हर कार्यकर्ता को अपने बूथ की पूरी जानकारी होनी चाहिए
जनता से लगातार संवाद जरूरी है
सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही संगठन की असली ताकत है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें, बल्कि समाजसेवी की भूमिका में भी जनता के बीच सक्रिय रहें। उन्होंने कहा—“हमारी पार्टी मां के समान है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।”
“जनसंघ से मोदी युग तक” — भाजपा की वैचारिक यात्रा पर चर्चा
नौवें सत्र में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने “विचार परिवार” विषय पर बोलते हुए भाजपा की वैचारिक यात्रा को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि— हर कार्यकर्ता को अपने बूथ की पूरी जानकारी होनी चाहिए
जनता से लगातार संवाद जरूरी है
भाजपा नेता प्रणीत भाटी ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज की भाजपा तक के सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस, बूथ-बूथ तक पहुंचेगा संगठन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और इसके लिए अभी से बूथ स्तर तक तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे—सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं
हर बूथ पर संगठन को मजबूत करें
नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाएं
सोशल मीडिया और जनसंवाद पर फोकस करें
भाजपा का संदेश साफ — “संगठन मजबूत, तो चुनाव मजबूत”
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के लिए केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि आने वाले राजनीतिक अभियानों की तैयारी का बड़ा मंच भी माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखने को मिला, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा अब 2027 मिशन की तैयारी में पूरी ताकत से जुट चुकी है।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से दिखी संगठन की ताकत
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से—एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, महामेधा नागर, कर्मवीर आर्य, गजेन्द्र मावी, शिवा ओम शर्मा, विजय भाटी, पवन रावल, मनोज चौधरी, संजय चेची, नरेन्द्र भाटी, योगेश चौहान, लोकेश त्यागी, अनु सिंह, गीता सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



