शिक्षाग्रेटर नोएडा

GNIOT College News : जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान में “AI Builders Day — Agent in Focus” का भव्य आयोजन, छात्रों ने सीखा भविष्य की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दिशा, छात्रों की भागीदारी रही उत्साहपूर्ण

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। तकनीक और नवाचार के संगम का शानदार नज़ारा ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान (NAAC A+) में उस समय देखने को मिला, जब कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस (CSE–AI & AI-DS) विभाग ने “AI Builders Day — Agent in Focus” का आयोजन किया। यह विशेष कार्यक्रम विभाग की छात्र इकाई “मनन क्लब” द्वारा Salesforce के सहयोग से 25 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित हुआ।

जीएनआईओटी का यह आयोजन सिर्फ एक तकनीकी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह भविष्य के इनोवेटर्स और AI लीडर्स को दिशा देने वाला एक मील का पत्थर साबित हुआ। छात्रों ने सीखा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट्स न केवल आने वाले वर्षों की टेक्नोलॉजी को बदल देंगे, बल्कि रोजगार और नवाचार के नए अवसर भी खोलेंगे।

मुख्य वक्ता ने किया AI एजेंट्स का रहस्य उजागर

इस आयोजन में मुख्य वक्ता श्री सार्थक जैन ने छात्रों को आधुनिक AI Agents की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार एजेंट्स की आर्किटेक्चर, टूल्स और वर्कफ़्लो निर्माण वास्तविक जीवन में प्रभाव डालते हैं।
उन्होंने विस्तार से बताया कैसे AI Agents को डिजाइन और डिप्लॉय किया जाता है।

उनकी विश्वसनीयता और परिनियोजन (deployment) के सर्वोत्तम तरीके।

और सबसे महत्वपूर्ण, कैसे ये टेक्नोलॉजीज छात्रों को भविष्य में करियर अवसरों से जोड़ सकती हैं।

सार्थक जैन ने छात्रों को प्रेरणादायक प्रोजेक्ट आइडियाज भी दिए ताकि वे अपने AI पोर्टफोलियो को और मजबूत बना सकें।

छात्रों की भागीदारी रही उत्साहपूर्ण

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने गहरी रुचि दिखाई। वे न केवल सत्र में सक्रिय रूप से शामिल हुए बल्कि प्रश्नोत्तरी और इंटरएक्टिव चर्चा के माध्यम से अपने विचार भी साझा किए। यह आयोजन उनके लिए एक ऐसा मंच बना जहां उन्होंने न केवल तकनीकी ज्ञान अर्जित किया बल्कि रियल-लाइफ अप्लीकेशंस को समझने का मौका भी पाया।

IMG 20250926 WA0012 converted
जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान में “AI Builders Day — Agent in Focus” का भव्य आयोजन, छात्रों ने सीखा भविष्य की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दिशा

संस्थान के नेतृत्व ने बढ़ाया हौसला

विभागाध्यक्ष डॉ. विजय शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को न केवल तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाते हैं बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी करते हैं। उन्होंने “मनन क्लब” टीम की मेहनत और समन्वय की खुलकर सराहना की।

डायरेक्टर डॉ. धीरज गुप्ता ने छात्रों की प्रस्तुति की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रोग्राम छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाते हैं।

वहीं, ग्रुप चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता ने विभाग के सभी शिक्षकों और छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ संस्थान की शैक्षिक उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक ले जाती हैं।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button