ताजातरीनप्रदेश

Tuesday Was The Coldest Day In Delhi In Last Eight Years – बढ़ी ठंड: दिल्ली में आठ सालों में सबसे ठंडा रहा मंगलवार का दिन, इससे पहले 2013 में पहुंचा था इतना तापमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:14 PM IST

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली की सर्दी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

पहाड़ों पर बर्फबारी के दौर के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम लगातार बदल रहा है। लुढ़कते पारे के साथ मंगलवार का दिन बीते आठ सालों में सबसे ठंडा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2013 में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 फीसदी बना रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया था जो कि सूरज की तपिश के साथ धीरे-धीरे छंट गया। शाम को सूर्यास्त के बाद मौसम ठंडा हो गया और सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका आयानगर 9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रहेगा और हल्की ठंडी हवाओं को दौर बना रहेगा। 

विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button