आम मुद्दे

भारी भरकम किराए से डरे हुए स्टूडेंट्स को लेकर इंडिया पहुंचा एयर इंडिया का विमान, सभी ने पीएम मोदी को दे धन्यवाद

Raftar Today। यूक्रेन वह रूस के बीच बढ़ते वर्ल्ड वर्ल्ड वार की आशंका से पूरा विश्व चिंता में पड़ गया है अमेरिका और भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी कड़ी में भारत का एयर इंडिया का विमान 250 स्टूडेंट्स को लेकर दिल्ली पहुंच गया। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच एअर इंडिया का एक विमान पूर्वी यूरोपीय देश से करीब 240 भारतीयों को लेकर मंगलवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। फ्लाइट संख्या एआई 1946 देर रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसने कीव में बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम करीब छह बजे (भारतीय समयानुसार) उड़ान भरी।

विमानन कंपनी ने भारतीयों को लाने के लिए एक बोइंग 787 विमान का परिचालन किया, जिसने सुबह यूक्रेन के लिए उड़ान भरी थी। इससे एक दिन पहले, एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-1947 ने नयी दिल्ली से भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे उड़ान भरी थी, जो यूक्रेन में कीव स्थित हवाई अड्डे पर अपराह्न करीब तीन बजे पहुंची।

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रात लगभग 9.46 बजे कहा था कि विभिन्न राज्यों के करीब 250 भारतीय मंगलवार रात यूक्रेन से दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों की मदद के लिए आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानें परिचालित की जाएंगी

Related Articles

Back to top button