IBA Industry News : इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Under the Joint aegis of IBA and Yatharth Hospital, A grand health check up camp was organised for health workers and employees working in the industrial sector

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में श्रमिकों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन, जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम महोदया का वक्तव्य
गौतम बुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे। जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन JBJ Technologies Limited (Part of KB Components AB), इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम (IAS) का भारतीय संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक विधि से माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट एवं आरती उतारकर आत्मीय स्वागत किया गया। “अतिथि देवो भव:” की भावना के अनुरूप यह स्वागत समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण रहा।
माननीय जिलाधिकारी महोदया ने शिविर का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया एवं तत्पश्चात श्रमिकों, कर्मचारियों तथा यथार्थ हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने JBJ Technologies Limited के प्लांट का गहन निरीक्षण करते हुए उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक मशीनों, रोबोटिक असेंबली लाइन एवं कार्यरत कर्मचारियों से सीधे संवाद कर कार्य प्रणाली की सराहना की।
जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम महोदया का वक्तव्य
माननीय जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा:
“जिला प्रशासन सदैव श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें नेत्र (मोतियाबिंद) ऑपरेशन, डेंटल सर्जरी, कैंसर एवं टीबी की स्क्रीनिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल होंगी। साथ ही श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं बैंकिंग जागरूकता हेतु विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।”
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि “कलेक्टर कार्यालय के द्वार सदैव श्रमिकों के लिए खुले हैं और किसी भी समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है।”
IBA अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय का वक्तव्य
IBA के अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय ने जिलाधिकारी महोदया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा “माननीय जिलाधिकारी महोदया के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन निरंतर श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यह स्वास्थ्य शिविर उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
हमारा मानना है कि ‘स्वस्थ कर्मचारी ही सशक्त उद्योग का आधार हैं और सशक्त उद्योग ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करते हैं।’”
उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि IBA सदैव प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक एवं औद्योगिक हितों में कार्य करती रहेगी।
JBJ Technologies Limited के AVP श्री देवेंद्र शर्मा का वक्तव्य
कंपनी के Assistant Vice President श्री देवेंद्र शर्मा जी ने कहा:
“हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे प्लांट में इस प्रकार का जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। हम न केवल उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।
जिलाधिकारी महोदया का मार्गदर्शन और IBA का सहयोग हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।”
IBA महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा का वक्तव्य
IBA के महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा जी ने कहा:
“यह पहल केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। IBA भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा और अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयों को इससे जोड़ने का प्रयास करेगा।”
विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त श्री राकेश द्विवेदी, उद्योग बंधु के प्रतिनिधिएवं उपायुक्त उद्योग श्री पंकज निर्वाण, सहायक कारखाना निदेशक श्री अंशुल तिवारी, नोएडा सेंट्रल के ACP श्री राजीव कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक -3 श्री अजय सिंह एवं चौकी प्रभारी सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
IBA की ओर से अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय, महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य श्री चंद्र प्रकाश राय, कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष तोमर, श्री संजय पांचाल, श्रीमती ऋषिका उपाध्याय, JBJ Technologies के AVP Shri देवेंद्र शर्मा, अजीत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
शिविर की विशेषताएं
शिविर में श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया। इस पहल से बड़ी संख्या में श्रमिकों को लाभ प्राप्त हुआ।
समापन संदेश
यह आयोजन न केवल श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि उद्योग, प्रशासन एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।



