धार्मिकगौतमबुद्ध नगरताजातरीननोएडा

Noida Ramlila News : नोएडा स्टेडियम में श्रीरामलीला का भव्य आगाज़ , गणेश पूजन से “नारद मोह” प्रसंग तक मंचन, दर्शकों ने लिया दिव्य आनंद, 40 वर्षों की परंपरा, हर साल और भव्य, कलाकारों का जीवंत अभिनय

नोएडा, रफ़्तार टुडे। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी नोएडा स्टेडियम प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं से गूंज उठा। मंचन की शुरुआत विधिवत गणेश पूजन के साथ हुई और प्रथम दिवस पर प्रस्तुत किया गया प्रसंग था “नारद मोह”। इस भव्य मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला मंचन के प्रथम दिवस ने यह संदेश दिया कि अहंकार चाहे ऋषि-मुनि में भी क्यों न आ जाए, ईश्वर अपनी माया से उसे दूर कर देते हैं। श्रद्धालु नागरिकों के लिए यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार है। आने वाले दिनों में श्रीरामलीला के अन्य प्रसंगों का मंचन और भी अधिक उत्साह और भव्यता के साथ किया जाएगा।

नारद मोह” की लीला से हुआ शुभारंभ

लीला में दिखाया गया कि किस प्रकार नारद जी की तपस्या से देवेंद्र इंद्र का सिंहासन डोल उठता है। चिंतित इंद्र अपनी गद्दी बचाने के लिए कामदेव को भेजते हैं ताकि नारद जी की तपस्या भंग हो सके। लेकिन कामदेव स्वयं पराजित हो जाते हैं और यही विजय नारद जी के मन में अहंकार भर देती है। इसी अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया रचते हैं और प्रिय भक्त का घमंड तोड़कर उन्हें विनम्रता का पाठ पढ़ाते हैं।

कलाकारों का जीवंत अभिनय

नारद जी: हिमांशु शर्मा

विष्णु भगवान: अभिमन्यु

लक्ष्मी जी: तान्या

श्रृंगी ऋषि: कमल व सोनू

शिव जी: मनीष

पार्वती जी: उषा

कामदेव: संभव

इंद्र देव: वैभव

शीलनिधि: महेश

कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शकों की तालियों और “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

FB IMG 1758608719399 converted
नोएडा स्टेडियम में श्रीरामलीला का भव्य आगाज़ , गणेश पूजन से “नारद मोह” प्रसंग तक मंचन, दर्शकों ने लिया दिव्य आनंद, 40 वर्षों की परंपरा, हर साल और भव्य

40 वर्षों की परंपरा, हर साल और भव्य

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति पिछले चार दशकों से नोएडा में रामलीला का आयोजन कर रही है। समिति को हर वर्ष स्थानीय श्रद्धालुओं का भरपूर स्नेह और सहयोग मिलता है, यही कारण है कि रामलीला का स्वरूप हर वर्ष और अधिक भव्य और आकर्षक बनता जा रहा है।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

मंचन के प्रथम दिवस पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें शामिल रहे:

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा

पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग विमला बाथम

अध्यक्ष उ.प्र. कृषि अनुसंधान कैप्टन विकास गुप्ता

वरिष्ठ नेता नबाव सिंह नागर, श्रीनिवास सिंह नागर

पीयूष द्विवेदी, डॉ. टी.एन. गोविल (चेयरमैन), टी.एन. चौरसिया (अध्यक्ष)

अल्पेश गर्ग, अतुल मित्तल, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल

संजय गोयल, पंकज जिंदल, विपिन बंसल, राजीव अजमानी

प्रदीप अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुशील भारद्वाज, मित्रा शर्मा

चंद्रपाल सिंह, शुभकरण सिंह राणा, रमेश कुमार और चितरंजन कुमार

इन सभी ने रामलीला के शुभारंभ पर समिति को बधाई दी और आयोजन को सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button