ताजातरीनदेशप्रदेशराजनीति

यह कद्दावर ब्राह्मण नेता कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन, मिलेगी भाजपा को बड़ी राहत

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल हो सकते है।

 

Raftar Today ।  पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय (Former Energy Minister Ramveer Upadhyay) ने बसपा (BSP) से इस्तीफा दे दिया है। वे अब भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं वह सह परिवार भाजपा की सदस्य ले लेंगे। तो फिर बाद में पार्टी के जितने विधायक भाजपा छोड़ गए हैं वह कमी अकेले ही पूरा कर लेंगे।

2019 में बसपा से रामवीर (BSP Ramveer Upadhyay) को पार्टी से निलंबित किया गया था। भाजपा में शामिल होकर हाथरस के सादाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ सकते है। रामवीर उपाध्याय बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।

 

 

उनके छोटे भाई मुकुल उपाध्याय पहले ही भाजपा में है उनकी पत्नी पहले ही भाजपा से जिला पंचायत में चुनाव लड़ चुकी है यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रामवीर उपाध्याय भी भाजपा कभी भी पार्टी जॉइन सकते हैं।

माना जा रहा है कि वह भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो रामवीर उपाध्‍याय उप मुख्‍यमंत्री दिनेश दिनेश शर्मा के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ कर चुके हैं। इनके छोटे भाई मुकुल भाजपा में हैं। वे नजदीकी जिला अलीगढ़ में कोल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं पर इन चर्चाओं की अभी कोई पुष्टि नहीं है।

Related Articles

Back to top button