ताजातरीनप्रदेशराजनीति

योगी आदित्यनाथ का शपथ समारोह 15 को होने की संभावना, पीएम समेत कई प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री भी ले सकतें हैं हिस्‍सा, इस बार बदले जाएंगे दोनों उप मुख्यमंत्री, गौतम बुद्धू नगर से पंकज सिंह का नाम चर्चा में तेज

बृजेश पाठक व सतीश महाना का नाम यूपी के उप मुख्यमंत्री के लिए चल रहा है

@gauravsharma030

दिल्ली, रफ्तार टुडे । लखनऊ में बड़ी हलचल मंत्रीमंडल गठन को लेकर दिल्ली से लगातार घन घन आ रहे हैं फोन आ रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के द्वारा ज्ञात हुआ है कि दोनों उप मुख्यमंत्रियों को इस बार मौका नहीं मिलेगा।
जिन दो नामों पर चर्चा होनी है वह बृजेश पाठक व सतीश महाना, अरविंद शर्मा का नाम यूपी के उप मुख्यमंत्री के लिए चल रहा है।

इस बार योगी सरकार में दो नए चेहरे बनेंगे डिप्टी सीएम इसमें मोदी जी के करीबी गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस एके शर्मा, वह एक पिछड़े समाज का उपमुख्यमंत्री हो सकता है।

वहीं ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह के बीच चीजें तय हो रही हैं या तो उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि ठाकुर समाज से मुख्यमंत्री का चेहरा है योगी आदित्यनाथ। वहीं पर वर्तमान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की लगातार पिछले 5 वर्ष के निष्क्रियता को संज्ञान में लेते हुए पार्टी इस बार उन्हें मौका नहीं देने जा रही है।

वही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से अपनी सीट भी नहीं बचा पाए दूसरा मुख्यमंत्री योगी जी से उनकी लगातार पिछले 5 वर्षों में अदावत यानी दूरी बनाना भी उनकी नैया डुबाने के लिए काफी है। अब सूचना यह है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। क्योंकि इस बार मोदी जी और योगी जी के नाम पर प्रदेश में सरकार आई है तो इस बार योगी जी अपने मंत्रिमंडल गठन में किसी दबाव में नहीं आएंगे।

सुरेश खन्ना को विधान सभा का स्पीकर बनाया जा सकता है इस नाम पर चर्चा तेज है।
वहीं नोएडा से पंकज सिंह का नाम इस बार बहुत मजबूत है। अरविंद कुमार शर्मा जी को उप- मुख्यमंत्री, बृजेश पाठक व सतीश महाना का नाम यूपी के उप मुख्यमंत्री के लिए चल रहा है। अरविंद शर्मा को उप मुख्यमंत्री के साथ साथ ओधौगिक मंत्रालय भी मिल सकता है।

बीजेपी सरकार बनने के बाद जल्द होगा शपथग्रहण, और इस बार यह चेहरे ददोबारा बनेंगे मंत्री

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्री लेंगे शपथ

बीजेपी सरकार के वर्तमान ज्यादातर मंत्री मंत्रिमंडल में होंगे शामिल

निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद बनेंगे मंत्री

निषाद पार्टी के कोटे से दो मंत्री बनने के आसार

अपना दल के कोटे से भी तीन मंत्री बनने के आसार

इलाहाबाद पश्चिम से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह बनेंगे दोबारा मंत्री

इलाहाबाद दक्षिण से विधायक नंद गोपाल गुप्ता बनेंगे दोबारा मंत्री

देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मंत्री की रेस में

कन्नौज से विधायक असीम अरुण बन सकते हैं मंत्री

आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य बनेंगी मंत्री

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मंत्री की रेस में

मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा बनेंगे दोबारा मंत्री

लखनऊ कैंट से विधायक बृजेश पाठक बनेंगे दोबारा मंत्री

लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन बनेंगे दोबारा मंत्री

कानपुर के महाराजपुर से विधायक सतीश महाना बनेंगे दोबारा मंत्री

जय प्रताप सिंह भी मंत्री बन सकते हैं। अतुल गर्ग कोई फिर मिल सकता है मंत्रालय, सुनील शर्मा के नाम पर हो सकती है गहन चिंतन।

संगठन और सरकार में तालमेल बिठाने पर मंथन
दिल्ली में होने वाली बैठक में फ़ाइनल होंगे दोनों नाम

नौकरी छोड़कर भाजपा से चुनाव जीतने वाले एक अफसर के नाम की भी चर्चा

Related Articles

Back to top button