Uncategorizedआम मुद्देताजातरीनदुनियादेशप्रदेशराजनीति

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने दादरी विधानसभा से ठोंकी मजबूत उम्मीदवारी

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा ग्रेटर नोएडा पहुँची, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने किया स्वागत

 

 

2022 के चुनाव में योगी के नेतृत्व में यूपी मे भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी

 

 

Raftar today। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा ग्रेटर नोएडा पहुँची। इस दौरान जन विश्वास यात्रा के रथ पर मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद सतीश गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिसमें कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों के साथ हज़ारों लोग ने हिस्सा लिया । जन विश्वास यात्रा का स्वागत अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने किया

जन विश्वास यात्रा का परी चौक पर जाकर खत्म हुई। जहाँ ग्रेटर नॉएडा पूर्व अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने किया। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों पर यात्रा का ज़ोरदार स्वागत हुआ और युवा, महिला, अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग मोर्चे सहित सभी मोर्चों और मण्डल के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तरीक़े से यात्रा का भव्य स्वागत किया।

 

जन विश्वास यात्रा में युवा, किसान, महिलाएं और गेटर नोएडा के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जन विश्वास यात्रा ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर समाप्त हुई जहाँ से फिर यात्रा जेवर के लिए आगे प्रस्थान की।

इसके पश्चात जन विश्वास यात्रा कासना पहुँची। कासना पहुँचने पर कार्यकर्ता व उपस्थित लोगों ने यात्रा का फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल माला की बारिश करके हजारों युवाओं और बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के साथ-साथ भारत माता की जय के ज़ोरदार नारे लगायें।

 

इस अवसर पर प्रणीत भाटी ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को करके जनता ने यह दिखा दिया है कि 2022 के चुनाव में योगी के नेतृत्व में यूपी मे भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। जनता द्वारा जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत इस बात का प्रमाण हैं कि जो कार्य मोदी जी और योगी जी ने किए हैं वह 70 सालों में किसी सरकार ने नहीं किए थे। प्रदेश में आज विकास ही विकास हो रहा है। प्रदेश में क़ानून का राज कायम हुआ है। अब योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अपराध गुंडागर्दी की कोई जगह नहीं है।

 

पार्टी के किसान मोर्चा के सदस्य बिजेंद्र भाटी, किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तेजा गुर्जर, चेयरमैन गीता पंडित दादरी, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र मावी, वरिष्ठ रामवीर भाटी, धरमवीर पटड़ी, भूले सिंह वीरपुरा, तेजवीर सिंह जी वीरपुरा, जग भूषण गर्ग दादरी, योगराज सिंह दादरी, कर्मवीर सिंह पल्ला, शिवओम शर्मा, आदेश त्यागी, सुरेंद्र शर्मा हरी नगर, राम निवास बिधूड़ी भाजपा, सभासद संजय शर्मा, सोमेश गोयल नगर अध्यक्ष दादरी, विजय सिंह रावल पूर्व अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा, गजेंद्र , रिंकू भाटी, सतवीर भाटी, कर्मवीर भाटी, बिजेंद्र भाटी, गुरुदेव भाटी, पंकज रावल,प्रताप खटाना, प्रदीप मंगल जारचा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button