आम मुद्दे

गौतमबुद्ध नगर भाजपा कार्यालय पर रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए

गौतमबुधनगर, रफ्तार टुडे। गौतमबुद्ध नगर भाजपा कार्यालय पर रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
आज लोकसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के विजयी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों बजाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की ख़ुशी मनाई।

इस अवसर कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि यह जीत केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण व बेहतर क़ानून व्यवस्था की जीत है।

जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने कहा की यह जीत भारतीय जनता पार्टी के मज़बूत संगठन व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के एवं मेहनत के साथ साथ योगी राज में आम जनमानस व महिलाओं को मिल रही बेहतर क़ानून व्यवस्था की जीत है। देश व प्रदेश में हाइवे व अच्छी सड़कों के जाल की जीत है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, पवन त्यागी, सचिन शर्मा, सत्यपाल शर्मा, अनिता गौतम, अंश नागर, नीरज चौधरी, मोहित विकल,पवन बंसल, राजेंद्र शर्मा, निशांत रेक्सवाल, डॉक्टर आज़ाद कसाना, मुनेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button