दादरीराजनीति
Trending

Dadri News: दादरी में राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सेंडहुड कॉन्वेंट स्कूल, रितु कान्वेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया

माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जग भूषण गर्ग, डॉ. संजीव गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी एच.के. शर्मा, राजीव सिंघल, मनोज वर्मा, राजेश गोयल, लोकेश शर्मा, अमित जैन, अभिषेक कौशिक, अक्षय बंसल, जय शिव शर्मा उर्फ छोटेलाल, ईश्वर वर्मा, योगेश वर्मा, हिमांशु कौशिक, रामेश्वर बंसल, साबिर खान, धीरेंद्र भारद्वाज, हरीश भाटिया, कपिल भाटिया, सुमित बैंसोया, तरुण भारद्वाज, यश वर्मा, हरिओम शर्मा, संदीप शर्मा, विकास नागर, हिमांशु अनुराग और मातृशक्ति समेत सैकड़ों सदस्य इस यात्रा का हिस्सा बने। दादरी नगर प्रशासन का भी यात्रा को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।

दादरी, रफ्तार टुडे। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था द्वारा दादरी में नववीं बार भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस विशाल तिरंगा यात्रा में 151 फुट लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

विभिन्न झांकियों ने बढ़ाया तिरंगा यात्रा का आकर्षण

तिरंगा यात्रा में भारत माता, मां सरस्वती, कारगिल, बुलडोजर बाबा, जनसंख्या नियंत्रण, जल बचाओ-जीवन बचाओ जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित मनमोहक झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा, पंच प्यारे गुरु गोविंद सिंह, शहीद सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु, डॉ. भीमराव अंबेडकर, और “स्कूल चलो-शिक्षित बनो” जैसे संदेशों के साथ कई झांकियां प्रस्तुत की गईं। सैकड़ों तिरंगा बाइक और झांकियों ने इस यात्रा को एक भव्य स्वरूप दिया।

दादरी में राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

इस यात्रा में सेंडहुड कॉन्वेंट स्कूल और रितु कान्वेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगरवासियों द्वारा यात्रा का कई स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया, और पानी की व्यवस्था कर तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया गरिमा

इस भव्य तिरंगा यात्रा में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जग भूषण गर्ग, डॉ. संजीव गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी एच.के. शर्मा, राजीव सिंघल, मनोज वर्मा, राजेश गोयल, लोकेश शर्मा, अमित जैन, अभिषेक कौशिक, अक्षय बंसल, जय शिव शर्मा उर्फ छोटेलाल, ईश्वर वर्मा, योगेश वर्मा, हिमांशु कौशिक, रामेश्वर बंसल, साबिर खान, धीरेंद्र भारद्वाज, हरीश भाटिया, कपिल भाटिया, सुमित बैंसोया, तरुण भारद्वाज, यश वर्मा, हरिओम शर्मा, संदीप शर्मा, विकास नागर, हिमांशु अनुराग और मातृशक्ति समेत सैकड़ों सदस्य इस यात्रा का हिस्सा बने। दादरी नगर प्रशासन का भी यात्रा को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।

दादरी में राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति की भावना और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बनी, जिसमें दादरी के नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button