BJP Organisation News : कांग्रेस के भ्रष्टाचार की विरासत के खिलाफ सड़कों पर उतरा युवा भारत, राहुल-सोनिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा में गूंजा जन आक्रोश, बीजेपी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने इस मौके पर कहा, "कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में देश ने एक के बाद एक घोटाले देखे हैं। नेशनल हेराल्ड केस इसका जीवंत उदाहरण है। एक समाचार पत्र की आड़ में करोड़ों रुपये की संपत्तियों का बंदरबांट किया गया। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अपने पद का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
देश की राजनीति एक बार फिर उस दौर से गुजर रही है जहाँ जनता की आवाज़ बनकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। दिनांक 18 अप्रैल 2025 को ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोलचक्कर तक निकाले गए “जन आक्रोश मार्च” में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह मार्च भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर तिलपता गोलचक्कर तक निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने काले झंडे, तख्तियां और नारों के साथ कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार पर हमला बोला।
नेशनल हेराल्ड घोटाले पर चार्जशीट के बाद भड़का जनाक्रोश
इस मार्च का मुख्य कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दायर किया जाना है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि लोकतंत्र की नींव को हिला देने वाला षड्यंत्र है, जिसमें देश की संपत्तियों को निजी हितों के लिए दुरुपयोग किया गया।
अभिषेक शर्मा ने बोला तीखा हमला, बोले- कांग्रेस है घोटालों की जननी
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने इस मौके पर कहा,
“कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में देश ने एक के बाद एक घोटाले देखे हैं। नेशनल हेराल्ड केस इसका जीवंत उदाहरण है। एक समाचार पत्र की आड़ में करोड़ों रुपये की संपत्तियों का बंदरबांट किया गया। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अपने पद का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। भाजपा इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहेगी।”
राज नागर ने मांगी गिरफ्तारी, कहा- 661 करोड़ की लूट में सीधे आरोपी हैं गांधी परिवार
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर ने अपने आक्रोशपूर्ण भाषण में कहा,
“यह सिर्फ कोई मामूली केस नहीं, बल्कि 661 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का एक ज्वलंत उदाहरण है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनके तथाकथित दरबारी इस लूट में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। देश की जनता अब और सहन नहीं करेगी। हम मांग करते हैं कि इन दोनों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें कानून के कठघरे में लाया जाए।”

तिलपता चौराहे पर उमड़ा जन सैलाब, लगे ‘भारत माता की जय’ और ‘घोटालेबाजों होश में आओ’ जैसे नारे
मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ‘भारत माता की जय’, ‘कांग्रेस हाय-हाय’, ‘घोटालेबाजों को जेल भेजो’ और ‘सोनिया-राहुल जवाब दो’ जैसे नारों से तिलपता चौराहा गूंज उठा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दिया कि देश अब किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
वरिष्ठ नेताओं की भारी मौजूदगी ने बढ़ाया प्रदर्शन का जोश
इस जन आक्रोश यात्रा में कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर दी। इस मौके पर सुभाष भाटी, देवेंद्र त्यागी, धर्मेंद्र कौरी, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, पवन नागर, सत्येंद्र नागर, देवा भाटी, कर्मवीर आर्य, अमित पंडित, ओमकार भाटी, अरुण शर्मा, वीरेन्द्र भाटी, चेतन वशिष्ठ, ठाकुर शक्ति रावल, बालेश्वर नागर, बृजेश ठाकुर, अनुराग शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम रावत, इंद्र नागर, रवि जिंदल, बलराज भाटी, पवन रावल, रजनी तोमर, संगीता तिवारी, गायत्री तिवारी, अखिलेश नागर, जितेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, मुकेश चौहान, धीर राणा, महेंद्र प्रधान, महेश शर्मा, इंद्रजीत टाइगर, सतीश भाटी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष रहेगा जारी
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का यह आंदोलन कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक निर्णायक लड़ाई की शुरुआत है। इस लड़ाई का उद्देश्य सिर्फ विरोध नहीं बल्कि सच्चाई और पारदर्शिता की स्थापना है। भाजपा के नेता और युवा कार्यकर्ता देश के संसाधनों की लूट के खिलाफ एकजुट हैं और तब तक संघर्ष करेंगे जब तक दोषियों को उनके अपराध की सजा नहीं मिल जाती।
#JanAakroshMarch #BJYM #BJPProtest #NationalHeraldScam #SoniaGandhi #RahulGandhi #EDAction #BJPNoida #GreaterNoidaNews #TilpataChowk #661CroreScam #CongressExposed #BJPYouth #NoToCorruption #RaftraToday #BJPYouthPower #PoliticalNews #NoidaPolitics #IndianPolitics #AntiCorruptionMovement
🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va4hYjgLBi1A8IweiI2S
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)