शिक्षागौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

GNIOT College News : ग्रेटर नोएडा में नवांकुर–2025 का भव्य आगाज़, जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, बड़े उद्योगपतियों और मोटिवेशनल स्पीकरों ने भरी उड़ान के सपनों में ऊर्जा, अमन गुप्ता और सोनू शर्मा ने दिया जोखिम उठाने और खुद पर विश्वास करने का मंत्र

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने दिया सामाजिक सुधार का संदेश

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने इस वर्ष भी अपने नवनिर्मित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम “नवांकुर–2025” का आयोजन बेहद भव्य अंदाज में किया। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के सभागार में आयोजित हुआ। इसमें देश के प्रख्यात उद्योगपति, कॉरपोरेट लीडर, बिजनेस कंसल्टेंट और मोटिवेशनल स्पीकर शामिल हुए।

मुख्य अतिथियों की मौजूदगी ने बढ़ाई शान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मि. अमन गुप्ता (सहसंस्थापक एवं CMO – BoAt), श्री बृजेश कुमार (जेल अधीक्षक – गौतम बुद्ध नगर), दीपक बंसल (ग्लोबल टैलेंट एक्विज़िशन हेड – Royal Cyber), कोच श्वेता (बिज़नेस ग्रोथ कंसल्टेंट), संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, मैनेजमेंट सदस्य सपना गुप्ता एवं वंश गुप्ता, जिम्स के CEO स्वदेश कुमार सिंह तथा निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा –
“जीएनआईओटी परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। विद्यार्थी खुद के प्रति जिम्मेदार बनें, सहपाठियों और शिक्षकों से जुड़ें और कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन लेने से संकोच न करें। कॉलेज प्रशासन और शिक्षक आपके सफलता के पथ पर हमेशा आपके साथ रहेंगे।”

IMG 20250904 WA0043 converted
ग्रेटर नोएडा में नवांकुर–2025 का भव्य आगाज़, जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत

अमन गुप्ता ने दिया जोखिम उठाने और खुद पर विश्वास करने का मंत्र

BoAt के सहसंस्थापक और CMO अमन गुप्ता ने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उद्यमिता की राह आसान नहीं होती, लेकिन “जोखिम उठाने वाले ही सच्चे विजेता बनते हैं।” उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे दूसरों की कहानियों को आंख मूंदकर न अपनाएं, बल्कि अपनी खुद की अनूठी कहानी गढ़ें।

उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने डर का सामना किया और अपनी असफलताओं को ही सफलता की सीढ़ी बनाया। अमन गुप्ता ने कहा –
“हमें यह परवाह नहीं करनी चाहिए कि कौन क्या कह रहा है, बल्कि हमें अपने सपनों और अपने विश्वास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने दिया सामाजिक सुधार का संदेश

अपने संबोधन में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने कहा कि कारागार केवल दंड देने का स्थान नहीं है बल्कि यह “सुधार और पुनर्वास का केंद्र” है। उन्होंने बताया कि बंदियों के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि शिक्षा का असली उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसके लिए वे सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की ज्ञानवर्धक बातचीत

कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट दीपक बंसल और बिजनेस कोच श्वेता के साथ एक विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।
दोनों ने वर्तमान बाजार की चुनौतियों, उभरते अवसरों और उद्यमिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज के युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि “व्यावहारिक ज्ञान, नेटवर्किंग और नई सोच” ही सफलता की कुंजी है। दोनों ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने विचारों को निखारें और असफलताओं से डरने की बजाय उनसे सीखें।

IMG 20250904 WA0044 converted
ग्रेटर नोएडा में नवांकुर–2025 का भव्य आगाज़, जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत

सोनू शर्मा ने जोश से भर दिया माहौल

कार्यक्रम का सबसे ऊर्जावान सत्र मोटिवेशनल स्पीकर और कॉर्पोरेट ट्रेनर सोनू शर्मा का रहा। उन्होंने अपनी जीवन यात्रा की प्रेरणादायक कहानियां साझा करते हुए छात्रों को सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा –
“सफलता की असली चाबी कठोर मेहनत और दृढ़ संकल्प में छिपी है। हर सुबह एक नया अवसर है। बस खुद पर विश्वास रखिए और हार मानने से पहले एक बार फिर प्रयास कीजिए।”
उनके जोशीले शब्दों ने छात्रों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

नवांकुर से निकलेगी नई पीढ़ी के नेताओं की फौज

ओरिएंटेशन प्रोग्राम “नवांकुर–2025” केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह विद्यार्थियों को जीवन, शिक्षा और करियर के हर पहलू को समझाने और ऊर्जा भरने का अवसर साबित हुआ।
चाहे अमन गुप्ता का उद्यमिता मंत्र हो, बृजेश कुमार का सामाजिक सुधार का संदेश, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का व्यवसायिक दृष्टिकोण या सोनू शर्मा का जोशीला मोटिवेशन – हर सत्र ने छात्रों को भविष्य की नई राह दिखाई।

निश्चित ही यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा और उनसे निकलने वाली **“नवांकुर” पीढ़ी कल के सफल प्रबंधक और उद्यमी बनकर देश का नाम रोशन करेगी।

शिक्षक और प्रबंधन की उपस्थिति से बढ़ा उत्साह

इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के निदेशक – डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. सविता मोहन एवं डॉ. बबीता, डीन अकादमिक, विभागाध्यक्ष तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
उनकी मौजूदगी ने छात्रों के उत्साह को दोगुना कर दिया।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button