शिक्षागौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Noida International University News : नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में HR Conclave 2025 का सफल समापन, टैलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रांसफ़ॉर्मेशन पर केंद्रित संवाद

नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) के प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित HR Conclave 2025 का समापन शुक्रवार को सेमिनार हॉल में हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए प्रमुख HR विशेषज्ञों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और छात्रों ने मानव संसाधन के बदलते स्वरूप, तकनीकी नवाचार और कार्यस्थल के भविष्य पर गहन विचार-विमर्श किया।

उद्घाटन और पारंपरिक आरंभ
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने माहौल को शुभता और भारतीयता से भर दिया।

सम्मान और विचार मंच
फेलिसिटेशन सेरेमनी में कुलपति ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। प्लेसमेंट निदेशक श्री दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा,
“यह कॉन्क्लेव अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच की खाई को पाटने का प्रयास है। टेक्नोलॉजी और ट्रांसफ़ॉर्मेशन आज की HR प्रैक्टिस को नई दिशा दे रहे हैं।”

कुलपति प्रो. भारद्वाज ने छात्रों को क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या समाधान कौशल विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “सही सोच और अवसरों की पहचान से ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है।”

कॉर्पोरेट सहभागिता और संवाद
कार्यक्रम में Coca-Cola, HDFC Bank, Kia Motors, Vivo, Physics Wallah, Credex, Tech Mahindra, Jindal X सहित 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने टैलेंट मैनेजमेंट, डिजिटल HR टूल्स, स्ट्रैटेजिक थिंकिंग और वर्कफोर्स ट्रांसफ़ॉर्मेशन जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।

HR Conclave 2025 ने छात्रों को इंडस्ट्री की अपेक्षाओं से रूबरू कराया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का मंच प्रदान किया। यह आयोजन NIU की अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच सेतु निर्माण की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button