Basketball News : “गौतमबुद्ध नगर की बास्केटबॉल टीम राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना, जीत के इरादों के साथ उतरेगी मैदान में”, “पिछले साल के सिल्वर के बाद इस बार गोल्ड पर नजर”, “अनुभवी कोचिंग स्टाफ का मार्गदर्शन”, जीत की उम्मीदों के साथ बढ़ा कारवां”
“मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. अजीत नागर का बयान” गौतमबुद्ध नगर की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और पिछले वर्ष का रजत पदक इस बात का प्रमाण है

नोएडा/गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर ने गर्व के साथ घोषणा की है कि जिले की पुरुष बास्केटबॉल टीम 36वीं उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक प्रतापगढ़ में आयोजित की जा रही है।
“पिछले साल के सिल्वर के बाद इस बार गोल्ड पर नजर”
कड़े चयन प्रक्रिया के बाद चुनी गई यह टीम राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया था।
इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ष टीम को चैंपियनशिप के अपर पूल में स्थान मिला है, जहां मुकाबले 5 अप्रैल से शुरू होंगे। टीम इस बार पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
“प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सजी टीम”
टीम में शामिल खिलाड़ी हैं—
युवराज भाटी (कप्तान), कुश, नीरज अहिरवार, अनिरुद्ध सैनी, वीरल चौधरी, अक्षय सूद, उदय अरोरा, आयुष गिरी, प्रेरणा सिंह मोधक, आरव प्रताप सिंह, समर वीर सिंह और दिव्य प्रताप नागर। ये सभी खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना के लिए जाने जाते हैं, जो प्रतियोगिता में जिले के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
“अनुभवी कोचिंग स्टाफ का मार्गदर्शन”
टीम को मुख्य कोच कपिल शर्मा, सहायक कोच दिनेश गलगोटिया और टीम मैनेजर गगन बैसौया का मार्गदर्शन प्राप्त है। इनकी देखरेख में टीम ने कड़ी तैयारी की है और खिलाड़ी पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
“मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. अजीत नागर का बयान”
इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर Dr. Ajit Nagar ने कहा, “गौतमबुद्ध नगर की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और पिछले वर्ष का रजत पदक इस बात का प्रमाण है। इस बार टीम ने और अधिक मेहनत और रणनीति के साथ तैयारी की है। हमें पूरा विश्वास है कि खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे।”
“जिले की उम्मीदें टीम के साथ”
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से न केवल पदक हासिल करेंगे, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित करेंगे।
यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का एक बड़ा मंच साबित होगी।
जीत की उम्मीदों के साथ बढ़ा कारवां”
गौतमबुद्ध नगर की टीम आत्मविश्वास और जोश के साथ राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना हो चुकी है। अब सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं कि क्या इस बार यह टीम सिल्वर से आगे बढ़कर गोल्ड जीत पाएगी।



