Breaking News : “अवैध निर्माण पर प्राधिकरण का बड़ा प्रहार, वैदपुरा और खोदना कलां में धड़ाधड़ सीलिंग—बिना नक्शा, बिना अनुमति बन रही इमारतों पर चला बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां मेंनिर्माणाधीन अवैध भवनों को सील कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध निर्माण करनेवालों में डर का माहौल बन गया।
“सीईओ NG रवि कुमार के निर्देश पर चला एक्शन—टीम ने मौके पर पहुंचकर किया सील”
इस पूरी कार्रवाई को एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अंजाम दिया गया। वहीं, सुमित यादव की निगरानी में वर्कसर्किल-2 की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को सील किया।
प्राधिकरण की इस सख्ती से साफ संदेश गया है कि अब बिना अनुमति निर्माण करने वालों को किसी भी सूरत मेंबख्शा नहीं जाएगा।
“वैदपुरा में बहुमंजिला इमारतों पर लगा ताला”
प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम वैदपुरा में खसरा संख्या 332, 333, 334 और 615 पर बिना अनुमति बहुमंजिलाभवनों का निर्माण किया जा रहा था।
जैसे ही इसकी सूचना मिली, वर्क सर्किल-2 की टीम नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पुलिस बल केसाथ मिलकर निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।
“खोदना कलां में भी अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई”
इसी तरह ग्राम खोदना कलां में खसरा संख्या 323, 324 और 194 की जमीन पर भी बिना अनुमति निर्माण कार्यजारी था।
यहां भी प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव सेरुकवाया और भवनों को सील कर दिया।
“पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई—किसी विरोध की नहीं मिली गुंजाइश”
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी ने पूरे ऑपरेशन को शांतिपूर्ण और प्रभावी बनाया।
प्राधिकरण की टीम ने बिना किसी बाधा के कार्रवाई पूरी की और अवैध निर्माण को तत्काल रोक दिया गया।
“ACEO सुमित यादव की चेतावनी—अब नहीं बख्शे जाएंगे अवैध बिल्डर”
सुमित यादव ने स्पष्ट कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसीतरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा—किसी भी जमीन या फ्लैट को खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरीजानकारी जरूर लें
अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें
अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें
“बढ़ते अवैध निर्माण पर सख्ती जरूरी”
ग्रेटर नोएडा में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच अवैध निर्माण एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। इस तरह कीकार्रवाई न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करती है, बल्कि शहर के नियोजित विकास को भी बनाए रखने मेंमदद करती है।
“सख्ती ही समाधान, नियमों का पालन जरूरी”
प्राधिकरण की यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि अब ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण के लिए कोई जगह नहीं है। यदिलोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें इसी तरह की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यह कदम शहरको व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



