शिक्षाग्रेटर नोएडा

GBU News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने शुरू किए 5 नए कोर्स, 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी हुई प्रारम्भ

Gautam Budh University Started 5 New Courses, also started admissions for 2026-27 session

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। इसकी औपचारिक घोषणा 23 अप्रैल को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई, जिसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालयके ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल का शुभारम्भ किया गयाजिससे आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ होगई।

जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा आठ संकायों के अंतर्गत संचालित 152 विविध पाठ्यक्रमों में कुल 4000 से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जा रहा है। इनमें उद्योग एवं अकादमिक जगत की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 5 नए  पाठ्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। 

उन्होंने बताया की इस वर्ष शुरू किए जा रहे नई  कार्यक्रमों में एम.एससी. न्यूक्लियर मेडिसिन (मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड के सहयोग से) तथा एम.एससी. जियोस्पेशियल एवं डेटा साइंस प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, दो विशेष रूप से तैयार किये गए डिप्लोमा पाठ्यक्रम-एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (ADCGC), जिसे भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा अनुमोदित किया गया है, तथा पीजी डिप्लोमा इन हेरिटेज रेस्टोरेशन एंड मैनेजमेंट (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट, रुड़की के सहयोग से) प्रारम्भ किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, वर्तमान बाजार की उभरती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिम इंस्ट्रक्टर एवं जिम मैनेजमेंट में आधारभूत प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी संचालित किया जाएगा। उक्त सभी नवीन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उन्नत ज्ञान एवं आधुनिक कौशलों से सुसज्जित करना है, जिससे नवाचार को प्रोत्साहन मिले तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सके।

विश्वविद्यालय इस सत्र में 8 संकायों के अंतर्गत कुल 152 पाठ्यक्रमों में 4077 सीटों पर प्रवेश देगा।

Gaurav sharma
Abhishek Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button