Trading Newsगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Samajwadi Party's News : अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी का सेवा अभियान, जरूरतमंदों में बांटी मिठाई व खाद्य सामग्री, इसी भावना के तहत अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर यह सेवा कार्य किया गया, नादिर शाह बोले 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी, जनता के समर्थन से एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने ग्रेटर नोएडा में सेवा और जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाई एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष कुंवर नादिर शाह ने किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और जरूरतमंदों की सेवा करने की रही है। इसी भावना के तहत अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर यह सेवा कार्य किया गया।

कुंवर नादिर शाह ने अखिलेश यादव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, एक्सप्रेस-वे और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी याद करती है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के समर्थन से एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। उनके अनुसार प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार लोगों के बीच काम कर रही है।नादिर शाह ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े कई मुद्दे गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन समस्याओं से आम नागरिक लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और सर्वसमाज के विकास की नीति पर काम करती है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों को मिठाई एवं खाद्य सामग्री वितरित कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प भी लिया।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button