आम मुद्दे

भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी का बड़ा एलान, 24 जून से बैठेंगे धरने पर

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे किसानों के धरने में बड़ा मोड़ आ गया है। अब किसानों को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी का खुला समर्थन मिल गया है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने घोषणा की है कि यदि जेल में बंद किसानों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो 24 मार्च से बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर खुद चन्द्रशेखर बैठेंगे।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने साफ घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि यदि जेल में बंद किसान नेताओं को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो 24 जून से हमारे नेता चन्द्रशेखर आजाद किसानों के साथ खुद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे खुद चन्द्रशेखर
उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ मैं (रविन्द्र भाटी एडवोकेट) भी धरने पर बैठे जाऊंगा। श्री भाटी ने आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन तानाशाही पर उतर आया है। गांव-गांव जाकर किसानों को धरने पर जाने से रोका जा रहा है।

लोकतंत्र का मजाक बताया
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने आरोप लगाया कि गौतमबुद्धनगर के सरकारी तंत्र ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे किसानों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हें सरकारी नोटिस दिए जा रहे हैं। धरने पर जाने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी जा रही है। धारा-144 का भय दिखाकर किसानों को जबरन आंदोलन से दूर किया जा रहा है। कुल मिलाकर गौतमबुद्धनगर जिले में अराजकता की स्थिति पैदा कर दी गयी है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button